फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistani crickter haris sohail feel supernatural power in hotel room

वर्ल्ड कप को गए पाकिस्तानी क्रिकेटर के कमरे में 'भूत' आया

Wed, 28 Jan 2015 09:38 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Jan 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
pakistani crickter haris sohail feel supernatural power in hotel room

वर्ल्ड कप 2015 का शोर शुरू होने में अभी 17 दिन बाकी है। लेकिन क्रिकेट के इस महायुद्ध के शुरु होने से पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटरों की नींद उड़ गई है। इसके पीछे का कारण्ा आगामी 15 फरवरी को टीम इंडिया के साथ होने वाले मैच का टेंश्ान नहीं है, बल्कि भूत है।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेटर जिस होटल में ठहरे हैं, वहां उन्हें भूत का डर सता रहा है। इस वजह से एक क्रिकेटर ने तो कमरा तक बदल दिया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ल्ड कप 2015 के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर न्यूजीलैंड के एक होटल में ठहरे हैं। एक रात टीम के ऑलराउंडर हैरिस सोहेल को अपने कमरे में किसी सुपर नेचुरल पॉवर का एहसास हुआ, जिसके बाद वह काफी डर गए। किसी तरह उन्होंने होटल में रात काटी और अगले ही दिन मैनेजमेंट से कहकर अपना कमरा बदलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से सोहेल इतना डरे हुए थे कि गत रविवार को न्यूजीलैंड प्रेजिडेंट इलेवन के साथ हुए मैच में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। हालांकि इस मामले में मैनेजमेंट का कहना है कि वह बिल्कुल स्वस्थ है। लेकिन मैनेजमेंट ने सोहेल के कमरा बदलने की बात को स्वीकार किया है।

क्रिकेटरों ने मौलवियों से ली थी सलाह

pakistani crickter haris sohail feel supernatural power in hotel room

वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड आने से पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने मौलवियों से ‌मिलकर उनके अच्छा खेलने को लेकर सलाह ली थी। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा अपनी टी-शर्ट के नंबर बदलने की इजाजत मिलने के बाद कई क्रिकेटर अपनी-अपनी टी-शर्ट्स का नंबर को बदलने के लिए मौलवियों की शरण में गए थे।

लकी टी-शर्ट के लिए हैरिस सोहेल ने भी अपने देश्‍ा में एक मौलवी की शरण ली थी, जिसके बाद उन्होंने 80 के स्‍थान पर 89 नंबर की जर्सी पहनने का फैसला लिया। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में सोहेल 80 नंबर की जर्सी में खेलने उतरे भी थे।

इतना ही नहीं मध्य क्रम के बल्‍लेबाज उमर अकमल जो पिछले दिनों एक बेटी के पिता बने हैं को उनके एक पीर (बाबा) ने 96 नंबर के बजाए 3 नंबर का टी-शर्ट पहनने की सलाह दी है। स्‍थानीय खबरों के अनुसार उमर अपने खराब फॉर्म से बेहद परेशान हैं और वह इसके जरिए अपनी किस्मत बदलने की ख्वाहिश रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed