रोहित शर्मा के शतक की पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने की तारीफ, जवाब मिला- नमक हराम
टीम इंडिया ने बीते रविवार इंग्लैंड को तीसरे और निर्णायक मैच में रौंदते हुए तीन टी-20 मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। यह पहला मौका था जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड में कोई टी-20 सीरीज जीती हो। मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड नाबाद 100 रनों की पारी खेल महफिल लूट ली। जिसके बाद दुनियाभर में उनकी चर्चाएं होने लगी।
Pakistan beats Australia in a thriller & now in decider Hindustan beats England 🏴 comprehensively that goes to shows that subcontinent teams are so well equipped in shorter format ..
विज्ञापन
But outstanding innings by Rohit Sharma..
3 hundred in T20 is something else .— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) July 8, 2018
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और अपने दौर के तूफानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया को बधाई देते हुए रोहित शर्मा के आतिशी शतक की तारीफ की। बस यही बात पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को बुरी लग गई।
ट्विटर पर लगाई क्लास
उनके ट्वीट पर कई अजीबोगरीब रिप्लाई आने लगे। किसी ने उन्हें 'दोगला' बताया तो कोई नमकहराम कहने से भी नहीं चूका। कई फैंस को इस बात से भी दिक्कत थी कि शोएब अख्तर ने ट्वीट में रोहित शर्मा का जिक्र किया जबकि फखर जमान की तारीफ करने के लिए कोई ट्वीट नहीं किया।
नमक हराम
— abhishek nigam (@Www22abhi) July 10, 2018
Sr Rohit ka name le sakta hi or fakhar zaman k nahi Q zara poch lo es former cricketer sey .
— faheem khan (@Faheemu85485360) July 8, 2018
Agar fakhar zaman ka name late tou pansi hojati kya .???
— faheem khan (@Faheemu85485360) July 8, 2018
Ya jill hojaty apney player ka hosla b barana chahye....
Goud main lay lay Rohit ko
— Ammar Ashraf (@AmmarAshraf) July 8, 2018
दरअसल, उसी दिन यानी 8 जुलाई को पाकिस्तान ने भी ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए त्रिकोणीय टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाया था। उस मैच में पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने शानदार 91 रन की पारी खेली थी।