फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, इमरान खान को दिया खुला समर्थन

Thu, 21 Feb 2019 09:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 Feb 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Pakistani cricketer Shahid Afridi reacts to Imran Khan's statement on Pulwama attack

पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान की थू-थू हो रही है। इसके जवाब में पहली बार मंगलवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने अपनी बात रखी थी। इमरान खान के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का भी बयान आया है।

Pakistani cricketer Shahid Afridi reacts to Imran Khan's statement on Pulwama attack

दरअसल, आतंकी हमले के पांचवें दिन इमरान खान ने इन आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को सिरे से नकारा था। इमरान ने कहा कि भारत उनके देश पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है और अगर भारत युद्ध करेगा तो पाकिस्तान उसका जवाब देगा।

Pakistani cricketer Shahid Afridi reacts to Imran Khan's statement on Pulwama attack

अफरीदी ने इमरान खान के इस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत युद्ध करेगा तो पाकिस्तान उसका करारा जवाब देगा। अफरीदी ने सोशल मीडिया पर इमरान खान के इस बयान को रीट्वीट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani cricketer Shahid Afridi reacts to Imran Khan's statement on Pulwama attack

याद हो कि इमरान खान ने पुलवामा हमले से अपनी धरती के इस्तेमाल होने से इनकार करते हुए जांच में सहयोग का पुराना राग अलापा था। उन्होंने कहा था कि, 'आप जिस तरीके की तहकीकात करना चाहते हैं हम तैयार हैं। आपके पास इंटेलिजेंस रिपोर्ट है तो हमें सबूत दें हम एक्शन लेंगे'।
 



 

विज्ञापन
Pakistani cricketer Shahid Afridi reacts to Imran Khan's statement on Pulwama attack

इस पूरे मामले के बाद भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान का बहिष्कार करने में लगा है। 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप में भी बीसीसीआई पाकिस्तान से मैच नहीं खेलने का मन बना रहा है। हालांकि पूरा मामला विश्व कप के नजदीक ही स्पष्ट हो पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed