फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistani Cricketer Shahid Afridi Announces International Retirement

पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Mon, 20 Feb 2017 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
Pakistani Cricketer Shahid Afridi Announces International Retirement
शाहिद अफरीदी

पाक क्रिकेट के ऑलराउंडर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहने की बात कही। ऑफरीदी की गिनती लंबे और तेज तर्रार शॉट्स खेलने वाले बल्लेबाजों में होती है। अफरीदी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे। अफरीदी की वह पारी कभी नहीं भुलाई जा सकेगी जब 1996 में अपने दूसरे ही मैच में श्री लंका के खिलाफ उन्होंने महज 37 गेंदों शतक ठोंक दिया था। इस रिकॉर्ड को 17 साल तक कोई नहीं तोड़ सका। 

विज्ञापन


अफरीदी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 21 साल का  रहा। इस दौरान उनकों विवादों से भी नाता रहा। बाद में अफरीदी ने गेंद से कमाल दिखाना शुरू कर दिया और एक मंझे हुए ऑलराउंडर का दर्जा प्राप्त किया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अफरीदी ने इस महीने की शुरुआत में ही संन्यास लेने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि वह फ्रीलांस क्रिकेटर बनकर दुनिया भर में लीग में खेलने का लुत्फ लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरीदी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 27 टेस्ट मैच खेले। इनमें उन्होंने 1176 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर 156 रहा। अफरीदी ने 48 विकेट भी लिए।


वहीं, अफरीदी ने कुल 398 वनडे मैच खेले, इनमें 8,064 रन बनाए। वनडे में अफरीदी का सबसे बड़ा स्कोर 124 रन रहा। लेग स्पिन बॉलिंग करते हुए अफरीदी ने कुल 395 विकेट अपनी झोली में डाले। टी20 में अफरदी ने कुल 98 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, इनमें 1405 रन बनाए, इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 97 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed