{"_id":"6270bd3cc50b464f8a490375","slug":"pakistani-cricketer-mohammad-rizwan-takes-a-brilliant-catch-at-first-slip-in-county-championship-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"County Championship Video: पाकिस्तान के रिजवान ने हवा में उड़कर पकड़ा बेहतरीन कैच, देखकर हैरान रह गए फैन्स, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
County Championship Video: पाकिस्तान के रिजवान ने हवा में उड़कर पकड़ा बेहतरीन कैच, देखकर हैरान रह गए फैन्स, देखें वीडियो
Tue, 03 May 2022 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 03 May 2022 10:57 AM IST
सार
29 साल के इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने डरहम की दूसरी पारी में डेविड बेडिंघम को एक शानदार कैच पर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
रिजवान कैच पकड़ते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाड़ी इन दिनों इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप में धमाल मचा रहे हैं। शाहीन अफरीदी से लेकर मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ तक कई खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से काफी प्रभावित कर रहे हैं। इसी कड़ी में रिजवान ने ससेक्स से खेलते हुए डरहम के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 के एक मुकाबले में बेहतरीन कैच लपका।
इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रिजवान ने डरहम के खिलाफ भारत के चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी भी की थी। भारत-पाक की जोड़ी को साथ खेलता देखकर फैन्स काफी खुश भी हुए थे। इस दौरान रिजवान ने 79 रन बनाए थे। इसके बाद 29 साल के इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने डरहम की दूसरी पारी में डेविड बेडिंघम को एक शानदार कैच पर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
गेंदबाजी करते रिजवान

डरहम की दूसरी पारी के 103वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेडिंघम ने डेलरे रॉलिंस की गेंद पर फॉरवर्ड डिफेंस करना चाहा। हालांकि, गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पैड से लगते हवा में उड़ गई। फर्स्ट स्लिप में तैनात रिजवान ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। दूसरी पारी में रिजवान ने दो ओवर गेंदबाजी भी की थी और पांच रन दिए थे। उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ था। डरहम और ससेक्स के बीच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए डरहम ने 223 रन बनाए थे। जवाब में ससेक्स की टीम पुजारा और रिजवान की पारियों के दम पर 538 रन बना सकी। दूसरी पारी में डरहम ने 364 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया। पुजारा ने इस मैच की पहली पारी में 334 गेंदों पर 203 रन बनाए थे।
This catch from @iMRizwanPak. 🤯 👏 #GOSBTS pic.twitter.com/uOdy7JJ2nr
— Sussex Cricket (@SussexCCC) May 1, 2022