{"_id":"59c90fb14f1c1bcb538b456d","slug":"pakistani-captain-sarfraz-ahmed-says-i-hope-bcci-now-sends-indian-team-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के पाक दौरे पर सरफराज अहमद ने दिया बड़ा बयान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के पाक दौरे पर सरफराज अहमद ने दिया बड़ा बयान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और सरफराज अहमद
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अपनी सरजमीं पर वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तान में आईसीसी वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 3 टी-20 मैच खेले गए। जिसमें पाकिस्तान ने 2-1 से जीत हासिल की। श्रीलंकाई टीम भी पाकिस्तान में जल्दी ही एक टी-20 मैच खेलने जाने वाली है।
लेकिन पाकिस्तान की नजरें भारत के खिलाफ सीरीज पर हैं। वह चाहता है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करे। एक लोकल मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले कप्तान सरफराज अहमद ने कहा, इंडिपेंडेंस कब के आयोजन से अन्य टीमों के पाकिस्तान दौरा करने का रास्ता खुला है जिसमें भारतीय टीम भी शामिल है।
तीन मैचों की सीरीज के सफल आयोजन के लिए पीसीबी की तारीफ करते हुए सरफराज ने कहा, इंडिपेंडेंस कप के सफलतापूर्वक आयोजन के पीसीबी और सुरक्षा एजेंसियां बधाई की पात्र हैं। उनके प्रयास से पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो सकी है। सरफराज ने कहा, मैं इस बात को लेकर सुनिश्चित हूं कि बीसीसीआई इंडिपेंडेंस कप के सफल आयोजन के बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए राजी हो जाएगी। उनके खिलाड़ी भी यहां खेलने के लिए उत्सुक हैं।