{"_id":"5fc521f58ebc3e9c0416ea89","slug":"pakistani-bowler-raza-hasan-expelled-after-breaking-covid-19-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गेंदबाज ने तोड़ा कोरोना का अहम नियम, PCB ने टूर्नामेंट से बाहर कर भेजा घर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी गेंदबाज ने तोड़ा कोरोना का अहम नियम, PCB ने टूर्नामेंट से बाहर कर भेजा घर
Mon, 30 Nov 2020 10:16 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन को कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शेष घरेलू क्रिकेट सत्र से बाहर कर दिया है। पीसीबी ने सोमवार को बताया कि 28 वर्षीय स्पिन गेंदबाज बिना स्वास्थ्य टीम को बताए जैविक सुरक्षित माहौल से बाहर गए और स्थानीय होटल में रुके।
विज्ञापन
हसन इस वक्त कायद-ए-आजम ट्रॉफी में नार्दंस सेकंड इलेवन का हिस्सा थे। बोर्ड के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर नदीम खान ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई बार कहने और तमाम तरह के जागरूकता अभियान के बावजूद हसन ने नियमों का उल्लंघन किया और खुद से फैसला कर लाइन क्रॉस की। इसलिए अभी के लिए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया जा रहा है और उन्हें बाकी के सत्र में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हसन 2012 में तब चर्चा में आए थे जब टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक खिलाड़ी शेन वॉटसन और ग्लेन मैक्सवेल का विकेट चटकाया था। हालांकि इसके बाद वे सिर्फ 10 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों और एक वनडे में ही नजर आए। बाद में उन्हें डोपिंग मामले में 2015 में दो साल के लिए बैन कर दिया गया था।
विज्ञापन