फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Women vs New Zealand Women T20 World cup Group A match score and results updates in hindi

NZ vs PAK Women: पाकिस्तान की हार के साथ भारत का टी20 विश्व कप में सफर समाप्त, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में

Mon, 14 Oct 2024 10:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Oct 2024 10:09 PM IST
सार

Women's T20 World cup, NZ vs PAK : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ भारतीय महिला टीम का सफर भी समाप्त हो गया जो ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर रही। इस ग्रुप से न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया से अंतिम चार में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Pakistan Women vs New Zealand Women T20 World cup Group A match score and results updates in hindi
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC

विस्तार

न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस तरह पाकिस्तान के साथ ही भारत का सफर भी इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 11.4 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। भारत और न्यूजीलैंड की तरह पाकिस्तान भी अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ में शामिल थी। पाकिस्तान की टीम अगर 111 रनों का लक्ष्य 10.4 ओवर में हासिल कर लेती तो सेमीफाइनल में जगह बना सकती थी, लेकिन टीम मैच ही गंवा बैठी।
विज्ञापन

2016 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड की टीम
भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम था। पाकिस्तान की जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया सभी चार मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी, जबकि दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला था। भारत के दो मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक थे और इस मैच से पहले उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर था। अगर न्यूजीलैंड यह मैच हार जाता तो पाकिस्तान और भारत के साथ उसके भी चार अंक होते और दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होता। बेहतर नेट रन रेट होने के कारण भारत अंतिम चार में प्रवेश कर लेता। हालांकि, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया जिससे उसके चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक हुए और वह अंतिम चार में प्रवेश कर गया। 2016 के बाद पहली बार है जब न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने खराब शुरुआत की और उसने पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान ने शुरुआती छह ओवर में 28 रन पर पांच विकेट गंवाए। पाकिस्तान ने आलिया रियाज (0) के रूप में सबसे पहला विकेट गंवाया। इसके बाद मनीबा अली (15), सादफ शमास (2) और इराम जावेद (3) और सिदरा अमीन (0) भी सस्ते में पवेलियन लौट गईं। पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी समय अच्छी स्थिति में नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने 23 गेंदों पर सर्वाधिक 21 रन बनाए। उसके सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके, जबकि पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने तीन विकेट और ईडेन कार्सन ने दो विकेट झटके, जबकि रोजमैरी मायेर, लिया ताहूहु और फ्रान जोनस ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत को भुनाने में नाकाम रहा न्यूजीलैंड
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। न्यूजीलैंड के लिए सूजी बेट्स के साथ जॉर्जिया प्लिमर पारी का आगाज करने उतरीं। इन दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम को दमदार शुरुआत दिलाई और पावरप्ले के दौरान विरोधी टीम को सफलता हासिल नहीं करने दी। न्यूजीलैंड ने पहले छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाए थे। पावरप्ले के बाद हालांकि, न्यूजीलैंड को प्लिमर के रूप में पहला झटका लगा। प्लिमर सूजी बेट्स के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी निभा रही थीं, लेकिन संधू ने प्लिमर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

प्लिमर 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई और उसने बेट्स तथा केर के विकेट भी गंवा दिए। पहला झटका लगने के बाद न्यूजीलैंड की पारी फिर संभल नहीं सकी और पाकिस्तान के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। न्यूजीलैंड की ओर से सूजी बेट्स ने सर्वाधिक 28 रन बनाए, जबकि ब्रूक हालीडे ने 22 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed