फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Women team captain Fatima Sana to return home after father dies likely to miss game against Australia

Women's T20 WC: टूर्नामेंट के बीच अचानक स्वदेश लौटेंगी पाकिस्तान की कप्तान फातिमा, जानें क्या है कारण

Thu, 10 Oct 2024 09:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Oct 2024 09:46 PM IST
सार

फातिमा को अचानक इसलिए स्वदेश लौटना पड़ेगा क्योंकि उनके पिता का निधन हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वह फातिमा की जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की व्यवस्था कर रहा है।

विज्ञापन
Pakistan Women team captain Fatima Sana to return home after father dies likely to miss game against Australia
फातिमा सना - फोटो : @imfatimasana

विस्तार

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना यूएई में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप के बीच स्वदेश वापस लौटेंगी। फातिमा इस कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएंगी। फातिमा को अचानक इसलिए स्वदेश लौटना पड़ेगा क्योंकि उनके पिता का निधन हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वह फातिमा की जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की व्यवस्था कर रहा है। उनके पिता का गुरुवार की सुबह निधन हो गया था।
विज्ञापन


पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, फातिमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान मुनीबा अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की अगुआई करेंगी।
विज्ञापन


22 वर्षीय फातिमा ने टूर्नामेंट में अभी तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी बचे दो मैच में से कम से कम एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान के अभी दो मैच में दो अंक है तथा वह ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। वह अपना अंतिम मैच सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed