{"_id":"5d3499308ebc3e6ce47b1d60","slug":"pakistan-woman-cricketer-sana-mir-included-in-icc-women-s-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सना मीर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद महिला समिति में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सना मीर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद महिला समिति में शामिल
Sun, 21 Jul 2019 10:26 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
सना मीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी सना मीर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला समिति में शामिल किया गया है। मीर के अलावा आईसीसी की तीन खिलाड़ियों की महिला समिति में भारत की मिताली राज और आस्ट्रेलिया की लीसा स्टालेकर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर क्लेयर कॉनर समिति की प्रमुख चुनी गई है। इसमें पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को भी जगह दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी राष्ट्रीय टीम की पूर्व कप्तान और वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट वाली स्पिनर मीर को बधाई दी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के अखबार 'द नेशन' ने पीसीबी चेयरमैन हसन मानी के हवाले से बताया, 'मैं सना मीर को आईसीसी की महिला समिति में चुने जाने पर बधाई देता हूं। मुझे यकीन है कि सना अपने ज्ञान की बदौलत इस समूह में अपना भरपूर योगदान देंगी और इससे महिला क्रिकेट को और मजबूती मिलेगी। सना की यह उपलब्धि हमारे देश में अधिक से अधिक लड़कियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। इससे पाकिस्तान में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के हमारे एजेंडे को भी बल मिलेगा।'
विज्ञापन
बता दें कि सना ने अब तक पाकिस्तान के लिए कुल 118 वनडे और 105 टी-20 मैच खेले हैं।