{"_id":"ed937872-84c1-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-wins-t20-series-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी20 में द.अफ्रीका को हराकर पाक ने लिया बदला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी20 में द.अफ्रीका को हराकर पाक ने लिया बदला
सेंचुरियन/एजेंसी
Updated Mon, 04 Mar 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमर गुल (5 विकेट) और मोहम्मद हफीज (3 विकेट और 86 रन) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे और आखिरी टी20 मैच में 95 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने टी20 सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
वर्षा के कारण सीरीज का पहला टी20 मैच रद्द हो जाने के बाद सेंचुरियन में दूसरे और आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने मेजबानों के हाथों टेस्ट में मिली हार का बदला भी चुका लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 195 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लेकिन इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 12.2 ओवरों में महज 100 रन बनाकर पूरी टीम धराशाही हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से 51 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों की बदौलत 86 रनों की शानदार पारी खेलने वाले हफीज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। हफीज के अलावा अहमद शहजाद ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। शहजाद ने 25 गेंदों में छह चौके और दो छक्के भी लगाए।