फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs New zealand Sri Lanka batsman Thilan Samaraweera returnd to pakistan as a New zealand batting coach where he was shot in 2009 during terrorist attack

PAK vs NZ: 12 साल पहले पाकिस्तान में आतंकी हमले में बड़ी मुश्किल से बची थी जान, अब उसी देश में बनकर आए बैटिंग कोच

Sun, 12 Sep 2021 01:31 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 12 Sep 2021 01:31 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए पहुंच गई है। पाकिस्तान दौरे पर कीवी टीम तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। 

विज्ञापन
Pakistan vs New zealand Sri Lanka batsman Thilan Samaraweera returnd to pakistan as a New zealand batting coach where he was shot in 2009 during terrorist attack
न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच थिलन समरवीरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम 3 एकदिवसीय और 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने पाकिस्तान पहुंच गई। कीवी टीम करीब 18 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर क्रिकेट सीरीज खेलने आई है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 2003-04 में पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने यहां आई थी। जबकि साल भर पहले भी न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर आई थी लेकिन कराची में होटल के बाहर बम विस्फोट के चलते बगैर खेले लौट गई। लेकिन एक बार फिर न्यूजीलैंड की टीम साहस दिखाते हुए पाकिस्तान दौरे पर पहुची है। 

विज्ञापन

आतंकी हमले में घायल हुए थे समरवीरा

इस बार कीवी टीम के साथ बैटिंग कोच के रूप में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज थिलन समरवीरा भी पाकिस्तान आए हैं। फिलहाल थिलन की पाकिस्तान से बहुत बुरी यादें जुड़ी हैं। वह साल 2009 में उस श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे जिस पर घात लगातर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के बाहर आतंकियों ने हमला किया था। इस दौरान थिलन समरवीरा के जांघ पर गोली लगी थी और कई इंच गहरा घाव हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने बाद समरवीरा की हुई थी वापसी

थिलन समरवीरा को श्रीलंका के जुझारू खिलाड़ी के तौर पर याद किया जाता है। उनकी खासियत यह रही कि उन्होंने एक गोली के चलते अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को खत्म नहीं होने दिया। मार्च 2009 में जब वह पाकिस्तान में आतंकियों की गोली से घायल हुए थे उस समय वह शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो दोहरे शतक जड़ चुके थे। आतंकी हमले में गोली लगने के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और इस  3 महीने तक समरवीरा मानसिक पीड़ा से जूझते रहे। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और बाद में उसी साल जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed