फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Pakistan used to like major dhyanchand Even after partition

विभाजन के बाद भी पाकिस्तान ध्यानचंद को करता रहा प्यार

Tue, 17 Oct 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 17 Oct 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Pakistan used to like major dhyanchand Even after partition
मेजर ध्यानचंद

मेजर ध्यानचंद हॉकी जगत का एक ऐसा नाम है जिसने हॉकी को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाई। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के खेल के दीवाने केवल भारत ही में नहीं थे बल्कि पूरे विश्व और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उनके मुरीद थे। दरअसल, भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद भारतीय हॉकी टीम एक बार पेशावर जा रही थी। लाहौर रेलवे स्टेशन पर कुछ हॉकी प्रेमियों ने ध्यानचंद को देख लिया।

विज्ञापन


पढ़ेंः-  ध्यानचंद को शायरी का भी था शौक, फिल्‍मी सितारों के लिए लिखी खूबसूरत पंक्तियां  
विज्ञापन


इसके बाद ध्यानचंद की एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ स्टेशन पर जमा हो गई। बताया जाता है कि स्टेशन पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि ट्रेन काफी विलंब से रवाना हुई और टीम चार घंटे लेट पेशावर पहुंची थी। ध्यानचंद को देखने के लिए हजारों फैंस की तादाद लगी हुई थी। वैसे तो दद्दा तीनों ओलंपिक के सदस्य रहे लेकिन 1936 के बर्लिन ओलिंपिक में उनका कमाल देखते हुए जर्मनी के अखबारों में एक हेडलाइन छपी थी- 'हॉकी के स्टेडियम में भारत के जादूगर को देखने के लिए पहुंचे लोग'। बर्लिन ओलिंपिक में भारत ने 8-1 से मैच जीता था। उस मैच में दद्दा और उनके भाई रूप सिंह का बड़ा योगदान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः-  जब 1947 में ईस्ट अफ्रीका ने कहा, ध्यानचंद होंगे तभी हम खेलेंगे मैच  

बता दें कि मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। हॉकी के क्षेत्र में दद्दा को भारत एवं विश्व में सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। वे तीन बार ओलंपिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं, जिनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलंपिक, 1932 का लॉस एंजलिस ओलंपिक एवं 1936 का बर्लिन ओलंपिक शामिल है। 
 

ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां- goo.gl/hYuwMF
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed