फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan to not attend Women's ODI World Cup opening ceremony to be held in India before opening match

Women's World Cup: महिला विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगा पाकिस्तान, भारत में होना है आयोजन

Sat, 06 Sep 2025 09:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Sep 2025 09:33 AM IST
सार

उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना या अन्य कोई प्रतिनिधि भारत की यात्रा नहीं करेगा। मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह नीति अपनाई गई थी कि दोनों टीमें एक दूसरे के देश में नहीं खेलेंगी।

विज्ञापन
Pakistan to not attend Women's ODI World Cup opening ceremony to be held in India before opening match
पाकिस्तान महिला टीम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान अगले महीने होने वाले महिला विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगा। महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत 30 सितंबर से होनी है जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका को करनी है।  गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले महिला विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले उद्घाटन समारोह होगा जिसमें बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल प्रस्तुति देंगी। 
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना या अन्य कोई प्रतिनिधि भारत की यात्रा नहीं करेगा। मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह नीति अपनाई गई थी कि दोनों टीमें एक दूसरे के देश में नहीं खेलेंगी। यही कारण है कि महिला विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है। भारतीय पुरुष टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले दुबई में खेले थे, जबकि इसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका में अपने मुकाबले खेलेगा पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं होने के कारण दोनों देशों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है। दोनों टीमें बस आईसीसी या बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ शिरकत करती हैं। महिला विश्व कप में पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमादास स्टेडियम में खेलेगी। अगर पाकिस्तान की टीम 29 अक्तूबर को होने वाले सेमीफाइनल और दो नवंबर को होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही तो कोलंबो ही इन दोनों मुकाबलों की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत दो अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। 
विज्ञापन

श्रेया घोषाल देंगी प्रस्तुति
आईसीसी ने हाल ही में उद्घाटन समारोह के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि बॉलीवुड की प्रमुख पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल एक लाइव प्रस्तुति देंगी जो वैश्विक मंच पर महिला क्रिकेट की ऊर्जा, उत्साह और एकता का जश्न मनाएगा। श्रेया घोषाल ने टूर्नामेंट का आधिकारिक गान ‘ब्रिंग इट होम’ भी रिकॉर्ड किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टिकटें काफी कम रखी गई हैं और फैंस सिर्फ 100 रुपये में मुकाबला देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed