{"_id":"697f68fa096611b1a6068e13","slug":"pakistan-to-boycott-t20-world-cup-match-against-india-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2026: ट्रॉफी चोर नकवी की नई चाल, टी20 विश्वकप में खेलेगा पाकिस्तान; भारत के साथ मैच का करेगा बहिष्कार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2026: ट्रॉफी चोर नकवी की नई चाल, टी20 विश्वकप में खेलेगा पाकिस्तान; भारत के साथ मैच का करेगा बहिष्कार
Sun, 01 Feb 2026 08:23 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:23 PM IST
सार
टी20 विश्व कप 2026 को लेकर पाकिस्तान ने फैसला ले लिया है। पाकिस्तान सरकार ने पीसीबी को विश्व कप में खेलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है। लेकिन पाकिस्तान की टीम भारत के मुकाबलों का बहिष्कार करेगी यानी भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम शामिल नहीं होगी।
विज्ञापन
#ICCT20WORLDCUP | Pakistan will not play the match against India on February 15th, tweets Government of Pakistan pic.twitter.com/4dUN9Xi1EE
— ANI (@ANI) February 1, 2026विज्ञापन
भारत के साथ मैच का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान टीम को आगामी विश्व कप के लिए श्रीलंका की यात्रा की अनुमति दे दी है। पाकिस्तान सरकार ने 'एक्स' पर लिखा, 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।' बयान में इस फैसले की कोई वजह नहीं बताई गई।
ये भी पढ़ें: T20 WC: विश्वकप में पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा अड़ियल रवैया, ₹348 करोड़ दांव पर! आईसीसी की प्रतिक्रिया का इंतजार

नकवी ने की थी शहबाज शरीफ से मुलाकात
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी और उन्हें बांग्लादेश विवाद की पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने 2 फरवरी तक फैसला लेने की बात कही थी। बड़े दावे करने वाले पाकिस्तान ने औंधे मुंह गिरकर अब टी20 विश्व कप में खेलने का फैसला लिया है। हालांकि, उनकी टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच में नहीं शामिल होगी।

बांग्लादेश विवाद में पाकिस्तान की एंट्री कैसे हुई?
- पाकिस्तान का ड्रामा बांग्लादेश विवाद के साथ ही शुरू हुआ। पाकिस्तान खुलकर बांग्लादेश की मांग के समर्थन में उतरा था।
- आईसीसी ने जब बांग्लादेश की मांग को लेकर बोर्ड की बैठक में वोटिंग कराई तो पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पक्ष में वोट दिया।
- पाकिस्तान का यह कदम भी बांग्लादेश के काम नहीं आ सका और आईसीसी ने अंत में बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
- बांग्लादेश के बाहर होने से पाकिस्तान बौखला गया और उसने आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया।
- पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि उनकी टीम का खेलना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के फैसले पर निर्भर है।
- नकवी ने कहा कि वह अपनी सरकार के फैसले को मानेंगे और उसी के अनुसार विश्व कप में खेलने पर फैसला लेंगे।
- इसके बाद नकवी की शहबाज शरीफ से मुलाकात हुई और बयान आया कि फैसला सोमवार (2 फरवरी) तक लिया जाएगा।
- रविवार यानी 1 फरवरी को पाकिस्तान की सरकार ने सोशल मीडिया पर टी20 विश्व कप के लिए टीम भेजने का फैसला किया।
- पाकिस्तान की सरकार ने यह भी फैसला लिया कि भारत के खिलाफ खेले जाने वाले 15 फरवरी के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम नहीं खेलेगी।
ग्रुप ए में पाकिस्तान
पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ शामिल है। वह अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, जो इस टूर्नामेंट का भारत के साथ सह-मेजबान है। पाकिस्तान अपना पहला मैच 7 फरवरी को टी20 विश्व कप के उद्घाटन दिन नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका से और 18 फरवरी को नामीबिया से मुकाबला करेगा। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे उस मैच के दो अंक गंवाने पड़ेंगे।