{"_id":"67c6e2ef01979e2e1d02ee61","slug":"pakistan-team-babar-rizwan-removed-from-pakistan-t20-team-pcb-made-agha-salman-captain-champions-trophy-2025-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Team: बाबर और रिजवान की पाकिस्तान की टी20 टीम से छुट्टी, PCB ने इसे बनाया नया कप्तान, शादाब की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Team: बाबर और रिजवान की पाकिस्तान की टी20 टीम से छुट्टी, PCB ने इसे बनाया नया कप्तान, शादाब की वापसी
Tue, 04 Mar 2025 04:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 04 Mar 2025 04:54 PM IST
सार
चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ को भी वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान 16 मार्च से न्यूजीलैंड में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलेगा।
विज्ञापन
रिजवान, सलमान आगा और बाबर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए मंगलवार को घोषित पाकिस्तान की टीम से बाहर कर दिया गया। रिजवान की जगह सलमान अली आगा को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया, जबकि हरफनमौला शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। शादाब को उप-कप्तान बनाया गया।
रिजवान को हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन बावजूद वनडे टीम का कप्तान बनाए रखा गया है। चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में नाकाम रहे खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। बाबर को भी वनडे टीम में बरकरार रखा गया है, लेकिन बल्लेबाज सऊद शकील और कामरान गुलाम को बाहर कर दिया।

शाहीन और हारिस
- फोटो : ANI
शाहीन और हारिस भी वनडे टीम से बाहर
चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ को भी वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान 16 मार्च से न्यूजीलैंड में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलेगा। पाकिस्तान की टीम अभी भी अपने सलामी बल्लेबाज सैम अयूब के बिना खेलेगी, जो टखने की चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सलामी बल्लेबाज फखर जमां भी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में लगी चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं।
पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। 29 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे पाकिस्तान को नौ दिन में ही टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार से टीम बाहर हो गई। बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश से धुल गया था। पाकिस्तान की टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी थी।

सलमान आगा
- फोटो : ANI
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह सुफयान मुकीम, तय्यब ताहिर।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम, उस्मान खान।