{"_id":"61b70775d0e1b7536a2a8705","slug":"pakistan-super-league-kamran-akmal-angry-over-change-of-category-withdraws-from-psl-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान सुपर लीग: कैटेगरी बदलने से नाराज हुए कामरान अकमल, पीएसएल 2022 से नाम वापस लिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान सुपर लीग: कैटेगरी बदलने से नाराज हुए कामरान अकमल, पीएसएल 2022 से नाम वापस लिया
Mon, 13 Dec 2021 02:12 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:12 PM IST
सार
पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे। वह अपनी कैटेगरी बदले जाने से काफी नाराज और उन्होंने पीएसएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
कामरान अकमल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेाबाज कामरान अकमल पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी 2022 सीजन में नहीं खेलेंगे। वह खिलाड़ियों की सिल्वर कैटेगरी में खिसकाए जाने के बाद बेहद नाराज हैं। उन्होंने पीएसएल के आगामी 2022 सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। कामरान पीएसएल की पेशावर जालमी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अपनी टीम पर भड़ास निकालते हुए कहा मुझे सिल्वर कैटेगरी में लेने के बजाय पीएसएल में युवा खिलाड़यों को मौका मिले जो उसके लिए बेहतर होगा। कामरान को पहले प्लेटिनम से गोल्ड और अब सिल्वर कैटेगरी में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
पेशावर के लिए किया शानदार प्रदर्शन
कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, मैंने पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जालमी के लिए हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है, मैंने अपने आपको निचली श्रेणी में खिसकाए जाने के लिए विरोध भी किया था लेकिन मेरा बात तवज्जो नहीं दी गई, मैं सिल्वर कैटेगरी में नहीं खेलूंगा, क्योंकि इस श्रेणी में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है, मैं बीते छह सत्र से पीएसएल में पेशावर जालमी के लिए खेल रहा हूं, इसलिए मुझे उनकी सहानुभूति नहीं चाहिए।
विज्ञापन
पीएसल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
पूर्व क्रिकेट कामरान अकमल पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। वह 2016 से पीएसएल में खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 69 मैचों की 68 पारियों में दो बार नॉट आउट रहते हुए 1820 रन बनाए हैं। पीएसएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 107 रन नाबाद रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 11 अर्धशतक जड़े। पाकिस्तान सुपर लीग में उनके नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वहीं अगर पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम दर्ज है। बाबर ने 58 मैचों की 56 पारियों में 2070 रन बनाए हैं।
विज्ञापन