टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेटर को नहीं मिली 'टीम' में जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिए गिनती के दिन शेष रह गए हैं। लेकिन अभी से पीएसएल विवाद में शुरू हो गया है। दरअसल, दागी क्रिकेटर को तो यहां जगह मिल गई लेकिन टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेटर को खरीददार नहीं मिल सका।
बात हो रही है, पाक टीम के दागी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर और टीम के ही दिग्गज क्रिकेटर युनूस खान की। युनूस खान टी-20 वर्ल्ड कप 2009 में विजेता पाक टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं।
इसके अलावा 38 साल के इस अनुभवी क्रिकेटर ने 104 टेस्ट, 25 टी-20 और 265 वनडे मैच खेले हैं। 31 टेस्ट और 7 वनडे शतक लगा चुके हैं। युनूस पीएसएल में खुद के खरीदे न जाने पर खफा और दुखी हैं।
वहीं, दूसरी ओर पाक टीम में 3 साल से बैन झेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को कराची किंग्स टीम में चुना गया है। उनके अलावा पाक टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक भी पीएसएल में खेल रहे है।
पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन के अलावा श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा और पूर्व पाक ऑलराउंडर मोहम्मद रजाक भी पीएसएल में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।
डालिए, टीम और खिलाड़ियों के नाम पर एक नजर
अगले साल 4 फरवरी से शुरू हो रहे पाकिस्तान सुपर लीग में निम्न टीमें हिस्सा ले रही है। ये रही अभी तक की टीम और खिलाड़ियों की लिस्ट:
पेशावर जालमी: शाहिद आफरीदी, वाहेब रियाज, डेरेन समी, कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज, क्रिस जोर्डन, तमीम इकबाल, जेम्स एलेनबी, आमीर यामिन, डेविड मलान, इमरान खान जूनियर, शाहिद युसूफ, अब्दुर रहमान, मुसादिक अहमद और हसन अली।
कराची किंग्स: शेन वॉटसन, आंद्रे रसैल, मिसबाह उल हक, सैमुअल बाडरी, मोहम्मद इरफान, ब्रेड हैडिन, शारजील खान, मोहम्मद शमी, खालिद लतीफ, बाबर आजम, इमरान खालिद, कामरान गुलाम, उमर आमीन, सेम बिलिंग्स, रुमन रइस और अमद बट।
क्वीटा ग्लेडिएटर्स: केविन पीटरसन, शरफराज बहमद, बहमद शहजाद, अनवर अली, जेसोन होल्डर, ल्यूक राइटख् जुल्फिकार बाबर, उमर गुल, इल्टन चिकुम्बरा, बिलाल आसिफ, असद शाफिक, मोहम्मद नवाज, साद नसिम, मोहम्मद नबी, अकबर-उर-रहमान और बिसमिल्हा खान।
लाहौर कलंदर: क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, उमर अकमल, मोहम्मद रिजवान, यासिर शाह, शोएब मकसूद, मुस्तिफिकर रहमान, केवोन कूपर, केमरन डेलपोर्ट, जफर गौहर, हमीद आजम, जिया-उल-हक, जोहेब खमर अली, नावेद यासिन और अदनान रसूल।