{"_id":"663270572b341a7c86007207","slug":"pakistan-suggested-icc-to-schedule-india-a-qualification-matches-in-only-one-city-in-champions-trophy-2025-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगा भारत? पीसीबी ने आईसीसी को सुझाया ये फॉर्मूला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगा भारत? पीसीबी ने आईसीसी को सुझाया ये फॉर्मूला
Wed, 01 May 2024 10:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 May 2024 10:10 PM IST
सार
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पीसीबी ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए तीन शहरों कराची, रावलपिंडी और लाहौर को चुना है। फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। भारत के इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने को लेकर संशय बना हुआ है। अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों ने आईसीसी को अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान भारत के क्वालिफाइंग दौर के मुकाबले को सिर्फ एक ही शहर में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पीसीबी ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए तीन शहरों कराची, रावलपिंडी और लाहौर को चुना है। फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान ने भी हाल ही लाहौर का दौरा किया था, जहां उन्होंने पीसीबी के शीर्ष अधिकारियों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों पर चर्चा की थी और यह सुझाव दिया था कि भारतीय टीम के यात्रा कार्यक्रम को कम से कम रखा जाए।
कराची में खेल सकता है मैच
सूत्रों ने बताया कि भारत नॉकआउट के लिए विभिन्न स्थलों पर जाने से पहले अपने क्वालिफाइंग दौर के मैच कराची में खेल सकता है। मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान फिलहाल आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। भारतीय टीम ने 2008 के बाद से पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
हाईब्रिड मॉडल के तहत हुआ था एशिया कप
चैंपियंस ट्रॉफी की तरह पाकिस्तान को पिछले साल एशिया कप की मेजबानी करनी थी, लेकिन भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद एशिया कप का आयोजन हाईब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और श्रीलंका में हुआ था, जहां भारत ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी हाईब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दे सकता है।
'सभी टीमें पाकिस्तान में ही खेलेंगी'
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि सभी टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्टेडियम के नवीनीकरण का काम जल्द शुरू होगा और टूर्नामेंट के फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित होने की उम्मीद है।