{"_id":"66d8364dbf80e484ab043b12","slug":"pakistan-suffers-big-loss-after-losing-series-to-bangladesh-slips-to-eighth-place-in-icc-test-rankings-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Rankings: बांग्लादेश से सीरीज हार के बाद पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Rankings: बांग्लादेश से सीरीज हार के बाद पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसका
Wed, 04 Sep 2024 03:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:58 PM IST
सार
बांग्लादेश अब दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा जिसका पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इसके बाद छह अक्तूबर से दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : PCB
विस्तार
बांग्लादेश के हाथों पहली बार टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसक गया और उसकी रेटिंग 1965 के बाद पहली बार अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से और दूसरे मैच में छह विकेट से हार गया था। यह दोनों मैच रावलपिंडी में खेले गए थे। आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, 'बांग्लादेश के हाथों अपने घरेलू मैदान पर श्रृंखला में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में दो स्थान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
वेबसाइट के अनुसार‘, 'पाकिस्तान की टीम सीरीज से पहले छठे स्थान पर थी, लेकिन लगातार हार के कारण वह वेस्टइंडीज से नीचे आठवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके 76 रेटिंग अंक हैं। पाकिस्तान 1965 के बाद पहली बार इतने कम रेटिंग अंकों पर पहुंचा है।' बांग्लादेश 13 रेटिंग अंक हासिल करने के बावजूद पाकिस्तान से पीछे नौवें स्थान पर बना हुआ है। श्रृंखला में 2-0 से जीत के बाद हालांकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में उसको फायदा हुआ है और वह भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
बांग्लादेश अब दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा जिसका पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इसके बाद छह अक्तूबर से दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।