फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan squad announced for t20i series against world eleven

वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, स्टार खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

Sat, 26 Aug 2017 08:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 26 Aug 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
pakistan squad announced for t20i series against world eleven
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ पाकिस्तान में खेले जाने वाले इंडिपेंडेंस कप के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान सरफराज अहमद को सौंपी गयी है। 

विज्ञापन



ओपनर और पाकिस्तान के लिए निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज अजहर अली को शामिल नहीं किया गया है। वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के बीच 12, 13 और 15 सितंबर को तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने कुछ युवा खिलाड़ियों को शामिल करके हैरान किया है। तेज गेंदबाज सोहैल खान को जगह दी गयी है और कुछ अनुभवहीन खिलाड़ियों जैसे फहीम अशरफ, आमीर यास्मिन, उस्मान शिनवारी और रुमान रईस पर भी भरोसा जताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है

pakistan squad announced for t20i series against world eleven
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC
सोहैल ने आखिरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ 2011 में टी20 मैच खेला था। रुमान ने अपने डेब्यू चैंपियंस ट्रॉफी में किया था, लेकिन उन्हें सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही मैच खेलने का मौका मिला। अशरफ और यामिन ने भी एक-एक वन-डे मैच खेला है।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड इलेवन टीम घोषित, स्टार क्रिकेटर को मिली कप्तानी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रमुख चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने कहा, 'टीम का चयन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए टीम की घोषणा की गयी है। टीम में सीनियर और युवा का अच्छा संतुलन है। युवा खिलाड़ियों के लिए अपने घर में स्थानीय लोगों के सामने बढ़िया प्रदर्शन करने का शानदार मौका होगा।'

इंडिपेंडेंस कप के लिए पाकिस्तान की टीम:

सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमान, अहमद शहजाद, बाबर आजम, शोएब मलिक, उमर अमिन, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, आमिर यामिन, मोहम्मद आमिर, रुमान रईस, उस्मान शिनवारी और सोहैल खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed