{"_id":"684b940e203ba59ad60edd11","slug":"pakistan-selectors-have-ruled-out-role-for-babar-azam-muhammad-rizwan-shaheen-afridi-for-upcoming-t20-series-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: क्या टी20 में खत्म हो चुका है बाबर, रिजवान और शाहीन का करियर? चयनकर्ताओं के बयान से मिल रहे संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: क्या टी20 में खत्म हो चुका है बाबर, रिजवान और शाहीन का करियर? चयनकर्ताओं के बयान से मिल रहे संकेत
Fri, 13 Jun 2025 08:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:29 AM IST
सार
रिपोर्ट की मानें तो चयनकर्ताओं और मुख्य कोच माइक हेसन ने बाबर, रिजवान और शाहीन को पहले ही बता दिया है कि आगामी टी20 सीरीज के लिए उनकी जरूरत नहीं है और उन्हें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तथा वनडे प्रारूप पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए किसी भूमिका की संभावनाओं से इन्कार किया है। चयनकर्ताओं के इस बयान के बाद ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या खेल के सबसे छोटे प्रारूप में इन तीनों खिलाड़ियों का करियर अब समाप्त हो चुका है?
विज्ञापन
बाबर, रिजवान और शाहीन को दी जा चुकी है सूचना
आकिब जावेद, अलीम डार, अजहर अली और असद शफीक सहित पाकिस्तानी चयनकर्ता अगले सप्ताह वेस्टइंडीज और बांग्लादेश में होने वाली सीरीज के लिए टी20 टीम की घोषणा कर सकते हैं। ये दोनों सीरीज जुलाई-अगस्त में खेली जाएंगी। रिपोर्ट की मानें तो चयनकर्ताओं और मुख्य कोच माइक हेसन ने बाबर, रिजवान और शाहीन को पहले ही बता दिया है कि आगामी टी20 सीरीज के लिए उनकी जरूरत नहीं है और उन्हें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तथा वनडे प्रारूप पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

पाकिस्तान को जुलाई के आखिरी सप्ताह में वेस्टइंडीज का दौरा करना है जहां उसे तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलने हैं। कैरेबियाई देशों में खेलने के बाद पाकिस्तान की टीम तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश जाएगी लेकिन अगस्त में होने वाली इस सीरीज को पांच मैच की करने का सुझाव दिया गया है। पाकिस्तान को अगस्त के आखिर में अफगानिस्तान की टी20 टीम की भी मेजबानी करनी है। यह सब सितंबर में होने वाले एशिया कप (अभी तक पुष्टि नहीं हुई है) और अगले साल के शुरुआत में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 कप की तैयारी का हिस्सा है।
बिग बैश में खेलने के लिए तैयार बाबर
राष्ट्रीय चयनकर्ता के करीबी एक सूत्र ने बताया कि पैनल और हेसन टी20 टीम में नए युवा खिलाड़ियों को अधिक मौका देना चाहते हैं। सूत्र ने कहा, 'विचार यह है कि अगर चीजें खराब होती हैं तो चयनकर्ता हमेशा बाबर, रिजवान और शाहीन को दोबारा चुन सकते हैं।' दूसरी तरफ बाबर सिडनी सिक्सर्स के लिए अपने पहले बिग बैश लीग सत्र में खेलने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन्हें और अन्य कुछ खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया है।