{"_id":"6787ea1177dba9c2cb0e9c41","slug":"pakistan-selected-preliminary-team-for-champions-trophy-saim-ayub-got-place-know-details-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने चुनी प्रारंभिक टीम, सईम अयूब को मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने चुनी प्रारंभिक टीम, सईम अयूब को मिली जगह
Wed, 15 Jan 2025 10:32 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:32 PM IST
सार
अयूब को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टखने में चोट लग गई थी जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। अयूब को चोट उस वक्त लगी जब सातवें ओवर में वह फील्डिंग के दौरान गिर गए जिससे उनके टखने में गहरी चोट लगी।
विज्ञापन
सईम अयूब
- फोटो : @TheRealPCB/ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भरोसा है कि वह आगामी टूर्नामेंट से पहले फिट हो जाएंगे। वह फिलहाल दाहिने टखने की चोट से उबर रहे हैं।
विज्ञापन
छह सप्ताह के लिए बाहर हुए थे अयूब
अयूब को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टखने में चोट लग गई थी जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। अयूब को चोट उस वक्त लगी जब सातवें ओवर में वह फील्डिंग के दौरान गिर गए जिससे उनके टखने में गहरी चोट लगी। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर पीसीबी ने अयूब के छह सप्ताह तक मैदान से बाहर होने की पुष्टि की थी।

भारत-पाकिस्तान ने नहीं किया टीम का एलान
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को होनी है, जबकि फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा। यह टूर्नामें आठ टीमों के बीच खेला जाएगा। अब तक छह देशों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं, भारत और पाकिस्तान ने अब तक स्क्वॉड जारी नहीं किया है। बीसीसीआई 19 जनवरी तक टीम का एलान कर सकता है।

सईम अयूब को मिला प्रारंभिक टीम में मौका
यह तय माना जा रहा है कि पाकिस्तान की टीम में शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, फखर जमां और शादाब खान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। वहीं, एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि चयनकर्ताओं ने सईम को शामिल किया है हालांकि अभी वह पूरी तरह से फिट नहीं है। दरअसल, प्रारंभिक टीम में बदलाव 13 फरवरी तक किए जा सकते हैं। सलामी बल्लेबाज इस समय पीसीबी के खर्च पर लंदन में इलाज करा रहे हैं।

सूत्र ने कहा, सईम अभी भी लंदन में हैं क्योंकि अगर डॉक्टर कहते हैं तो वह रिहैबिलिटेशन वहीं शुरू करेगा और डॉक्टर देख भी सकेंगे कि वह ठीक हो रहा है या नहीं। अगर इस सप्ताह अंतिम टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर कहते हैं कि रिहैबिलिटेशन लाहौर में हो सकता है तो वह लौट आएगा।