{"_id":"62dad4664d073c2fdf116790","slug":"pakistan-pacer-shaheen-shah-afridi-ruled-out-of-second-test-against-srilanka-with-knee-injury","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs PAK: शाहीन आफरीदी घुटने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर, तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ को मिल सकता है मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs PAK: शाहीन आफरीदी घुटने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर, तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ को मिल सकता है मौका
Fri, 22 Jul 2022 10:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:16 PM IST
सार
पाकिस्तान ने पहला टेस्ट मैच चार विकेट से जीता था जिसमें आफरीदी ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में अभी 99 विकेट दर्ज हैं और दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलने के कारण 100 विकेट का आंकड़ा छूने का उनका इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान की पहले टेस्ट मैच में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने पहला टेस्ट मैच चार विकेट से जीता था जिसमें आफरीदी ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में अभी 99 विकेट दर्ज हैं और दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलने के कारण 100 विकेट का आंकड़ा छूने का उनका इंतजार बढ़ गया है।
आफरीदी पहले टेस्ट मैच के दौरान दिनेश चांदीमल के शॉट को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे और लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। आफरीदी की जगह दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज हैरिस रऊफ या तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर फहीम अशरफ को मौका मिल सकता है।
इस बीच श्रीलंका ने चोटिल महेश तीक्षणा की जगह ऑफ स्पिनर लक्षिता मानसिंघे को टीम में शामिल किया है। पाथुम निसांका की भी टीम में वापसी हुई है। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई शृंखला के दौरान कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था।
पहले टेस्ट में पाकिस्तान की टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 222 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम के शतक की बदौलत 218 रन बनाए।
इस तरह श्रीलंका को चार रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में श्रीलंका ने 337 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 342 रन का लक्ष्य रखा। पाक टीम ने अब्दुल्लाह शफीक के शतक की बदौलत लक्ष्य छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।