फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan pacer Naseem Shahs ancestral home attacked with gunshots none harmed know details

Naseem Shah: पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह के पैतृक घर के बाहर गोलीबारी, हमले में नहीं पहुंचा किसी को नुकसान

Tue, 11 Nov 2025 05:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 11 Nov 2025 05:22 PM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि नसीम के करीबी एक सूत्र ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Pakistan pacer Naseem Shahs ancestral home attacked with gunshots none harmed know details
नसीम शाह - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले में स्थित पैतृक घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल नसीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबला खेल रहे हैं और उन्होंने हमले की जानकारी के बाद टीम के साथ रहने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


नसीम के पैतृक घर के बाहर गोलीबारी
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि नसीम के करीबी एक सूत्र ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। सूत्र ने कहा, 'नसीम और उनके परिवार के अधिकांश सदस्य अब इस्लामाबाद में रहते हैं लेकिन लोअर दीर में उनके कुछ करीबी रिश्तेदार हैं जो उनके पैतृक घर पर रहते हैं।'
विज्ञापन


टीम के साथ बने रहने का फैसला
उन्होंने कहा कि नसीम ने अपने परिवार से बात करने के बाद आश्वासन दिया कि घटना की जांच की जा रही है और उन्हें अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सूत्र ने कहा, 'इसके बाद नसीम ने आज पहला मैच खेलने वाली टीम के साथ बने रहने का फैसला किया।' पाकिस्तान टीम के कई खिलाड़ी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से आते हैं जहां उत्तरी इलाकों में सुरक्षा बल अक्सर आतंकवादी हमलों से जूझते रहते हैं। उत्तरी इलाके कबायली झगड़ों के लिए भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed