फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan in T20 World Cup 2026 Controversy PCB Cancel Jersey Launch Event Reason Explained

T20 WC: पाकिस्तान का ड्रामा जारी! पीसीबी ने टाला जर्सी लॉन्च कार्यक्रम, टी20 विश्वकप में खेलने पर सस्पेंस कायम

Sat, 31 Jan 2026 05:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 31 Jan 2026 05:52 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। शनिवार को वैश्विक टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टीम की जर्सी लॉन्च करने वाला था, लेकिन अब इस कार्यक्रम को टाल दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, टूर्नामेंट में खेलने को लेकर बने सस्पेंस के चलते इस कार्यक्रम को टाल दिया गया। 

विज्ञापन
Pakistan in T20 World Cup 2026 Controversy PCB Cancel Jersey Launch Event Reason Explained
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। शनिवार को वैश्विक टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टीम की जर्सी लॉन्च करने वाला था, लेकिन अब इस कार्यक्रम को टाल दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, टूर्नामेंट में खेलने को लेकर बने सस्पेंस के चलते इस कार्यक्रम को टाल दिया गया। 
विज्ञापन

टाला गया जर्सी के अनावरण का कार्यक्रम
एआरवाई न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में टॉस के बाद आगामी विश्व कप के लिए पाकिस्तान की जर्सी का अनावरण होना था। लेकिन अब इस कार्यक्रम को टाल दिया गया है। बता दें कि, पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाल ही में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद कहा था कि टूर्नामेंट में खेलने को लेकर बोर्ड 2 फरवरी (सोमवार) को फैसला ले सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने बांग्लादेश को दिखाया था बाहर का रास्ता
आईसीसी ने हाल ही में बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर कर दिया था क्योंकि उसने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड टीम को शामिल किया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत की यात्रा करने से इनकार कर दिया था और आईसीसी से उसके मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग की थी। आईसीसी ने बांग्लादेश का यह प्रस्ताव खारिज कर दिया था। पाकिस्तान इस मामले में कूदा और बांग्लादेश का समर्थन करते हुए आईसीसी को ही घेरने लगा।
विज्ञापन

क्यों ड्रामा कर रहा है पाकिस्तान?
  • पाकिस्तान का ड्रामा बांग्लादेश विवाद के साथ ही शुरू हुआ। पाकिस्तान खुलकर बांग्लादेश की मांग के समर्थन में उतरा था।
  • आईसीसी ने जब बांग्लादेश की मांग को लेकर बोर्ड की बैठक में वोटिंग कराई तो पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पक्ष में वोट दिया।
  • पाकिस्तान का यह कदम भी बांग्लादेश के काम नहीं आ सका और आईसीसी ने अंत में बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
  • बांग्लादेश के बाहर होने से पाकिस्तान बौखला गया और उसने आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया।
  • पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि उनकी टीम का खेलना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के फैसले पर निर्भर है।
  • नकवी ने कहा कि वह अपनी सरकार के फैसले को मानेंगे और उसी के अनुसार विश्व कप में खेलने पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed