{"_id":"666518960c7778b0940d27ca","slug":"pakistan-head-coach-garry-kirsten-confirmed-all-rounder-imad-wasim-fit-to-play-against-india-in-t20-world-cup-2024-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK : भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हुआ ये ऑलराउंडर, आजम की जगह हो सकता है टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK : भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हुआ ये ऑलराउंडर, आजम की जगह हो सकता है टीम में शामिल
Sun, 09 Jun 2024 08:21 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 09 Jun 2024 08:21 AM IST
सार
इमाद की टीम में वापसी से पाकिस्तान को मदद मिलेगी जो उनकी अनुपस्थिति में नियंत्रित नहीं दिख रही है। अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को खराब फॉर्म में चल रहे आजम खान को उतारना पड़ा था और स्पिनर के तौर पर शादाब खान पर निर्भर रहना पड़ा था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के नए कोच
- फोटो : Social Media/IPL/BCCI
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर आज टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले पाकिस्तान के सीमित ओवरों के मुख्य कोच गैरी कस्टर्न ने बताया कि ऑलराउंडर इमाद वसीम फिट हो गए हैं और भारत के खिलाफ इस मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। वसीम इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे, लेकिन अब इस अहम मैच से वापसी करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
इमाद के वापसी से मिलेगी मदद
इमाद की टीम में वापसी से पाकिस्तान को मदद मिलेगी जो उनकी अनुपस्थिति में नियंत्रित नहीं दिख रही है। अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को खराब फॉर्म में चल रहे आजम खान को उतारना पड़ा था और स्पिनर के तौर पर शादाब खान पर निर्भर रहना पड़ा था। आजम अमेरिका के खिलाफ खाता खोले बिना आउट हुए थे, जबकि शादाब को कप्तान बाबर आजम की आलोचना का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि इमाद को आजम की जगह भारत के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। इमाद को अपने करियर में काफी बार चोट से जूझना पड़ा है।

कस्टर्न ने इमाद के उपलब्ध रहने की पुष्टि की
कस्टर्न ने भारत के खिलाफ मैच से पहले कहा, भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए इमाद उपलब्ध रहेंगे। रविवार को होने वाले मुकाबले से वापसी करेंगे। मैं अतीत के बारे में बात करना पसंद नहीं करता और हमें पिछली हार को भुलाते हुए भारत के खिलाफ मैच पर ध्यान केंद्रित करना होगा और बेहतर क्रिकेट खेलना होगा। टी20 में चीजे जल्दी बदलती हैं और हमें उस हिसाब से फैसले बदलने पड़ते हैं।

प्लेइंग-11 को लेकर नहीं दी जानकारी
कस्टर्न ने भले ही इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि भारत के खिलाफ इमाद वसीम उपलब्ध होंगे, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को देखते हुए अभी तक प्लेइंग-11 को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। कस्टर्न ने कहा, हम कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर रखे हुए हैं इसलिए अभी तक प्लेइंग-11 पर फैसला नहीं लिया है। हमें परिस्थितियों के हिसाब से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।