फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan has declared top 15 crickters for world cup 2015

टीम इंडिया के बाद अब पाकिस्तान की फौज भी तैयार

Fri, 09 Jan 2015 08:02 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
pakistan has declared top 15 crickters for world cup 2015

वर्ल्ड कप का बिगुल बज चुका है। सभी टीमें अपने-अपने 15 रणबांकुरों के नामों की सूची तैयार कर रही है। टीम इंडिया की ओर से 15 सदस्यों में 4 खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2011 खेल चुके हैं, बाकि सभी नए है।

विज्ञापन


टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में है। उपकप्तान विराट कोहली को बनाया गया है। टीम में बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने के लिए रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, आजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना भी शामिल हैं।
विज्ञापन


टीम में ऑलराउंडर के तौर पर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा टीम में शामिल किए गए है। वहीं गेंदबाजी में तेज धार के लिए उमेश शदव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, स्टुअर्ट बिन्नी और अक्षर पटेल शामिल किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सानिया के पति पाक टीम से आउट

pakistan has declared top 15 crickters for world cup 2015

अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक और कामरान अकमल को जगह नहीं दी गई है।

छह सदस्यीय चयन समिति ने कप्तान मिस्बाह उल हक और कोच वकार यूनुस के साथ कराची में हुई बैठक के दौरान लंबे विचार विमर्श के बाद दोनों को टीम में नहीं रखने का फैसला किया। इसके अलावा उमर गुल को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारत की ही तरह पाकिस्तान ने भी टीम में युवाओं को तरजीह दी है।

टीम में शामिल खिलाड़ियों में सोहेब मकसूद, हैरिस सोहेल, जुनैद खान, मोहम्मद इरफान, सोहेल खान, एहसान आदिल और यासिर शाह को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अब तक खेलने का अनुभव भी नहीं है। टीम चयन के बाद मुख्य चयनकर्ता मोइन खान ने कहा, ‘हमने बिना किसी व्यक्तिगत पसंद और नापसंद के एक संतुलित टीम का चयन किया है।’

टीम : अहमद शहजाद, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद, यूनुस खान, हैरिस सोहेल, मिस्बाह उल हक, उमर अकमल, शोएब मकसूद, शाहिद आफरीदी, यासिर शाह, मोहम्मद इरफान, जुनैद खान, एहसान आदिल, सोहेल खान, वहाब रियाज।

चोटिल लसिथ मलिंगा टीम में

pakistan has declared top 15 crickters for world cup 2015

श्रीलंका ने चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। पिछले साल सितंबर में मलिंगा के टखने की सर्जरी हुई थी जिस कारण वह भारत और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

हालांकि मलिंगा को रविवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही सात मैचों की वनडे सीरीज में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

टीम इस प्रकार है : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, लाहिरू थिरिमाने, दिनेश चंडीमाल, दिमुथ करुणारत्ने, जीवन मेंडिस, थिषारा परेरा, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, धमिका प्रसाद, नुआन कुलसेकरा, रंगाना हेराथ, सचित्रा सेनानायके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed