{"_id":"59b6933e4f1c1be47f8b6172","slug":"pakistan-gear-up-to-match-international-cricket-from-independence-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में 8 साल बाद आज होगा इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान में 8 साल बाद आज होगा इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 12 Sep 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
इंडिपेंडेंस कप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में आतंकी हमले के 8 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की मंगलवार को फिर से शुरुआत होगी। पाकिस्तान विश्व एकादश के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। जिसका पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईसीसी ने इंडिपेंडेंस कप के साथ पाकिस्तान में क्रिकेट के सुनहरे दिन लौटने की उम्मीद जताई है।
विश्व एकादश में दुनिया के विभिन्न देशों की टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। एकादश की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के फॉफ डू प्लेसी कर रहे हैं। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्र्राफी की जीत के बाद क्रिकेट का जादू फिर से चढ़ने लगा है। सोमवार को टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण किया गया। इस अवसर पर विश्व एकादश के कप्तान डू प्लेसी तथा पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज खान मौजूद थे।
पाकिस्तान की टीम इंडिपेंडेंस कप को लेकर काफी गंभीर है। कप्तान सरफराज खान ने इसमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की है। सरफराज ने कहा कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच में स्थापित होगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान और विश्व एकादश के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले विश्व एकादश के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने कहा है कि यहां हम सिर्फ किक्रेट सीरीज खेलने नहीं आए हैं। यह छोटा-सा दौरा हमारे लिए क्रिकेट से बढ़कर है। हम बेहद खुश हैं कि बहुत लंबे समय बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को अपने घर में इंटरनेशनल क्रिकेट देखने को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि 2009 में पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका की टीम जब परिसर में प्रवेश कर रही थी तो आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर श्रीलंका के खिलाड़ियों को घायल कर दिया था। श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने बाल-बाल बच गए थे। समरवीरा को जांघ में गोली लगी थी।

Independence Cup 2017 T20I series #PAKvWXI trophy unveiling ceremony 🏆 #cricketkihalalala pic.twitter.com/sOb0hx14xb
— PCB Official (@TheRealPCB) September 11, 2017