फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Former Leg spinner Mushtaq Ahmed appointed Bangladesh spin bowling coach ahead of T20 WC

T20 World cup: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के इस पूर्व स्पिनर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, विश्व कप जीतने का है अनुभव

Tue, 16 Apr 2024 08:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Apr 2024 08:40 PM IST
सार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि मुश्ताक टीम के नए स्पिन गेंदबाजी कोच होंगे। यह निर्णय टी20 विश्व कप से पहले टीम के गेंदबाजी विशेषकर स्पिन विभाग को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

विज्ञापन
Pakistan Former Leg spinner Mushtaq Ahmed appointed Bangladesh spin bowling coach ahead of T20 WC
मुश्ताक अहमद - फोटो : Social Media

विस्तार

बांग्लादेश ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मुश्ताक अहमद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि मुश्ताक टीम के नए स्पिन गेंदबाजी कोच होंगे। यह निर्णय टी20 विश्व कप से पहले टीम के गेंदबाजी विशेषकर स्पिन विभाग को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। 
विज्ञापन


मुश्ताक को कोचिंग का है अपार अनुभव
यह पहली बार नहीं है जब 53 वर्षीय मुश्ताक किसी टीम को कोचिंग देंगे। उनके पास कोचिंग का अपार अनुभव है और वह अतीत में कई टीमों के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। मुश्ताक इससे पहले 2008 से 2014 तक इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी कोच रहे, जबकि उन्होंने 2018 से 2019 तक वेस्टइंडीज और 2020 से 2022 तक पाकिस्तान के लिए भी यह भूमिका निभाई। इसके अलावा मुश्ताक 2014 से 2016 तक पाकिस्तानी टीम गेंदबाजी सलाहकार भी रहे थे। बांग्लादेश के लिए मुश्ताक का अनुभव कारगार साबित हो सकता है क्योंकि उनकी कोशिश टी20 विश्व कप में अपना प्रभाव छोड़ने की होगी। 
विज्ञापन


बांग्लादेश टीम से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं मुश्ताक
बीसीबी ने मुश्ताक को टीम से जोड़ने की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की। मुश्ताक ने भी बांग्लादेश के साथ जुड़ने पर खुशी व्यक्त की और वह टीम के साथ अपना अनुभव शेयर करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने साथ ही बांग्लादेश के रवैये की सराहना की और इस टीम में खतरनाक टीम में से एक बताया। मुश्ताक का शुरुआती लक्ष्य टीम में भरोसा पैदा करना और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल करने के लिए क्षमता, संसाधनों और प्रतिभाओं का लाभ उठाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के सफल स्पिनरों में शामिल हैं मुश्ताक
मुश्ताक पाकिस्तान के सबसे सफल स्पिनरों में शामिल हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 52 टेस्ट मैचों में 185 विकेट और 144 वनडे मैचों में 161 विकेट लिए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को 1992 विश्व कप का विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले मुश्ताक का बांग्लादेश टीम के साथ जुड़ना टीम के लिए टी20 विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए एक अच्छा संकेत है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और टीम को उम्मीद है कि मुश्ताक के मार्गदर्शन से उनकी स्पिन गेंदबाजी में सुधार होगा और टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed