फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan First-class cricketers taken to hospital after being attacked by bugs

बदहाली से जूझता पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, गंदे ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को मच्छरों ने काटा

Fri, 07 Sep 2018 06:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 06:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistan First-class cricketers taken to hospital after being attacked by bugs
इमरान फहरत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज इमरान फरहत समेत कई खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में मच्छरों के काटने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड किस कदर बदहाली का शिकार है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता। 

विज्ञापन


दरअसल, कायदे आजम ट्रॉफी के दौरान 8 खिलाड़ियों को मच्छरों ने काटा, जिसके कारण उन सभी खिलाड़ियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। ये सभी खिलाड़ी लाहौर सिटी क्रिकेट मैदान पर मैच खेल रहे थे। यह मैच लाहौर वाइट्स और एसएनजीपीएल के बीच खेला जा रहा था।
विज्ञापन


इस मामले में इमरान ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'डायमंड क्रिकेट ग्राउंड में काफी सारे खिलाड़ी मच्छरों के काटने के शिकार हो रहे हैं। उनमें से 8 अस्पताल में भर्ती हैं, क्योंकि ड्रेसिंग रूम और मैदान की हालत ठीक नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज मिस्बाह उल हक ने ड्रेसिंग रूम और ग्राउंड की निंदा की है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विट किया और लिखा, 'यह कोई स्टोर रूम नहीं है। यह एलसीसीए क्रिकेट ग्राउंड का ड्रेसिंग रूम हैं। यहां लाहौर वाइट्स और एसएनजीपीएल के बीच खेला जा रहा है। इसमें 6 टेस्ट खिलाड़ी खेल रहे हैं। मै मानना है कि खिलाड़ी इससे बेहतर की उम्मीद करते हैं। आउटफिल्ड और पिच दोनों ही क्रिकेट के लिए बेहतर नहीं हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed