{"_id":"6501ad7e89529271ff0e2d0d","slug":"pakistan-face-big-blow-after-defeat-against-india-naseem-shah-out-of-asia-cup-2023-suspense-on-haris-rauf-2023-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए नसीम शाह, हारिस पर भी सस्पेंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए नसीम शाह, हारिस पर भी सस्पेंस
Wed, 13 Sep 2023 06:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 Sep 2023 06:26 PM IST
सार
जमान खान नसीम के रिप्लेसमेंट होंगे। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज टी20 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुका है। वह श्रीलंका में टीम के साथ जुड़ भी गए हैं। पाकिस्तान के लिए छह टी20 में जमान ने चार विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
हारिस रऊफ और नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान को सोमवार को भारत के खिलाफ 228 रन से कड़ी हार का सामना करना पड़ा था। भारत के 357 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के दो बल्लेबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए थे। दो दिन तक चले इस मैच के दूसरे दिन नसीम ने तो गेंदबाजी की, लेकिन हारिस गेंदबाजी के लिए नहीं आए थे।
यह दोनों गेंदबाज इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में दिखे थे। हारिस जहां नौ विकेट लेकर फिलहाल संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, वहीं नसीम ने सात विकेट लिए हैं। हालांकि, बाकी बचे मैचों के लिए पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। नसीम शाह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
यह दोनों गेंदबाज इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में दिखे थे। हारिस जहां नौ विकेट लेकर फिलहाल संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, वहीं नसीम ने सात विकेट लिए हैं। हालांकि, बाकी बचे मैचों के लिए पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। नसीम शाह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ मैच में दोनों को लगी थी चोट
नसीम शाह मैदान पर गिर गए थे
हारिस और नसीम, दोनों को भारत के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। फील्डिंग करते वक्त नसीम के दाएं कंधे में चोट लगी थी, जबकि हारिस हाथ में चोट लगा बैठे थे। भारत के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में दोनों जूझते दिखे थे। इसलिए वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। नसीम जहां टूर्नामेंट से बाहर हो गए, वहीं हारिस के भी एशिया कप के बाकी बचे मैच खेलने पर संशय है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशिया कप के बाकी बचे मैचों के लिए नसीम के रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया है।
विज्ञापन
जमान बने नसीम के रिप्लेसमेंट
जमान खान नसीम के रिप्लेसमेंट होंगे। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज टी20 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुका है। वह श्रीलंका में टीम के साथ जुड़ भी गए हैं। पाकिस्तान के लिए छह टी20 में जमान ने चार विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.66 का रहा है। पीसीबी ने बताया कि भारत के खिलाफ सुपर फोर मैच के रिजर्व डे में गेंदबाजी नहीं करने वाले हारिस रऊफ पर भी नजर रखी जा रही है। वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। टीम के डॉक्टर सोहेल सलीम ने कहा- ये दो तेज गेंदबाज हमारे लिए जरूरी हैं और टीम का मेडिकल विश्व कप से पहले उनकी अच्छे तरीके से देखभाल करेगा।
Pakistan provide latest medical update on injuries to Naseem Shah and Haris Rauf heading into #CWC23 👀
— ICC (@ICC) September 13, 2023
Read on 👇
गुरुवार को पाकिस्तान को श्रीलंका से मैच खेलना है
बाबर और शनाका
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को फिलाहल सुपर फोर राउंड में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है और अगर टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है तो दो मैच खेलेगी। हारिस के श्रीलंका के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मैच में खेलना न के बराबर है। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच है। उस मैच में जीत से ही पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाएगी। वहीं, अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है तो भी हारिस रऊफ का 17 सितंबर को खेलना संदिग्ध है।
नसीम की जगह जमान और हारिस की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, फहीम अशरफ की जगह पाकिस्तान की टीम एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ भी मैदान पर उतर सकती है। भारत-श्रीलंका मैच में गेंद काफी टर्न हुई थी। ऐसे में नवाज या उसामा मीर में से किसी एक को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।
नसीम की जगह जमान और हारिस की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, फहीम अशरफ की जगह पाकिस्तान की टीम एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ भी मैदान पर उतर सकती है। भारत-श्रीलंका मैच में गेंद काफी टर्न हुई थी। ऐसे में नवाज या उसामा मीर में से किसी एक को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।