{"_id":"62f5dc4769d5815b3f09721c","slug":"pakistan-ex-spinner-danish-kaneria-says-pcb-should-learn-from-india-india-vs-pakistan-asia-cup-t20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा, कहा- उन्हें भारत से सीखना चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा, कहा- उन्हें भारत से सीखना चाहिए
Fri, 12 Aug 2022 10:21 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:21 AM IST
सार
कनेरिया ने कहा है कि पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भारत से कुछ सीख लेनी चाहिए। कनेरिया का मानना है कि पीसीबी सिर्फ मौजूदा समय पर ध्यान दे रहा है, जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भविष्य का सोच रहा है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच इस महीने एशिया कप टी-20 के दौरान मैच खेला जाना है। 28 अगस्त को यूएई में दुबई के उसी मैदान पर यह मैच खेला जाएगा, जहां पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यह कहा था कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया मौजूदा टीम से खुश नहीं है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना भी की है।
विज्ञापन
कनेरिया ने कहा है कि पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भारत से कुछ सीख लेनी चाहिए। कनेरिया का मानना है कि पीसीबी सिर्फ मौजूदा समय पर ध्यान दे रहा है, जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भविष्य का सोच रहा है और ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहा है। कनेरिया ने यह बातें अपने यूट्यूब चैनल पर कहीं। साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर भी काफी बातें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दानिश कनेरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कनेरिया ने कहा- पाकिस्तान ने पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद से काफी कम टी-20 मुकाबले खेले हैं। पाकिस्तान ने इस दौरान सात मुकाबले खेले हैं और छह में जीत हासिल की है। इस दौरान पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ ऑस्ट्रेलिया जैसी एक बड़ी टीम के साथ हुआ और वह मैच हमारी टीम हार गई। वहीं भारतीय टीम ने हमसे ज्यादा मैच खेले हैं। भारत ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से 24 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम ने 19 मैच जीते।
कनेरिया ने कहा- भारत का विनिंग रेशिया हमसे कहीं ज्यादा है, क्योंकि भारत ने ज्यादातर मैच अपनी बी और सी टीम के साथ खेले हैं। रोहित शर्मा पहले ही कह चुके हैं वह अपने बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत कर रहे हैं।
पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप में मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में खेला जाएगा। पिछली बार दोनों टीमें यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं। तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। उस वक्त टीम के कप्तान रोहित नहीं बल्कि विराट कोहली कप्तान थे। इस बार रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम बाबर आजम की पाकिस्तान टीम का सामना करेगी।