फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan defeated West indies by 63 runs in 1st T20i, Haidar Ali and Rizwan shines

PAK vs WI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को पहले मैच में हराया, कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 मैच जीतने का बनाया रिकॉर्ड

Tue, 14 Dec 2021 10:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Dec 2021 10:57 AM IST
सार

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 श्रृंखला का शानदार आगाज करते हुए मेहमान टीम को पहले टी-20 में 63 रन से हरा दिया। जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

विज्ञापन
Pakistan defeated West indies by 63 runs in 1st T20i, Haidar Ali and Rizwan shines
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 श्रृंखला का शानदार आगाज करते हुए मेहमान टीम को पहले टी-20 में 63 रन से हरा दिया। जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। पाकिस्तान दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज की टीम पहले मैच में मेजबान टीम के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आई। पाकिस्तान ने जीत के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह इस साल (2021) टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 18 जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। पाकिस्तान ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले पाकिस्तान ने साल 2018 में कुल 17 टी-20 मैच जीते थे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान बाबर आजम पहले ही ओवर में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फखर जमां भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और हैदर अली ने मिलकर तेजी से रन बटोरे और शतकीय साझेदारी निभाई। रिजवान ने 52 गेंदों में 78 रन जबकि अली ने 39 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। अंत में मोहम्मद नवाज ने 10 गेंदों में 30 रन की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान के स्कोर को 200 रन तक पहुंचा दिया। 

पाकिस्तान के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने एक रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद मेहमान टीम को छोटे अंतराल पर झटके लगते रहे और पूरी टीम 19 ओवर में महज 137 रन पर ही ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से सलामी बल्लेबाज शाई होप ने सबसे अधिक 31 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed