{"_id":"5f5facb8936b8c04911ce81d","slug":"pakistan-cricket-tells-players-officials-to-pay-for-covid-19-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगाली की कगार पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, खिलाड़ियों से कहा- खुद करें कोरोना टेस्ट का भुगतान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगाली की कगार पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, खिलाड़ियों से कहा- खुद करें कोरोना टेस्ट का भुगतान
Mon, 14 Sep 2020 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप में भाग लेने वाले 240 खिलाड़ियों, अधिकारियों और अन्य हितधारकों से कोरोना के शुरुआती परीक्षण के लिए भुगतान करने को कहा है। बोर्ड ने अनुसार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी और अधिकारी के कोरोना के दो परीक्षण निगेटिव आने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से रावलपिंडी और मुल्तान में शुरू होगा। पीसीबी ने कहा कि दूसरे कोविड-19 परीक्षण का भुगतान वह स्वयं करेगा। पीसीबी सूत्रों ने कहा, 'खिलाड़ियों, अधिकारियों और हितधारकों को शुरुआती परीक्षण का भुगतान स्वयं करना होगा।'
विज्ञापन
जिंबाब्वे श्रृंखला के लिए पीसीबी ने ईसीबी की मदद मांगी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) जिंबाब्वे के खिलाफ आगामी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार करने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की सलाह मांगी है।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में पाकिस्तान की मेजबानी की थी। जिंबाब्वे की टीम को 20 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचना है जिसके बाद पीसीबी के मुल्तान और रावलपिंडी में टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन कराने की उम्मीद है।
पीसीबी सूत्र ने कहा, 'इन दोनों स्थलों पर विचार किया जा रहा है क्योंकि दोनों ही कोविड-19 महामारी के कारण पाबंदियों के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप की मेजबानी करेंगे।'