{"_id":"67762d2c0e8574105707d524","slug":"pakistan-cricket-board-worries-as-renovation-work-in-national-stadium-incomplete-ahead-of-champions-trophy-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: कराची स्टेडियम में पूरा नहीं हो सका नवीनीकरण का काम, टूर्नामेंट से पहले पीसीबी की बढ़ी चिंता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: कराची स्टेडियम में पूरा नहीं हो सका नवीनीकरण का काम, टूर्नामेंट से पहले पीसीबी की बढ़ी चिंता
Thu, 02 Jan 2025 11:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:38 AM IST
सार
कराची में चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जाना है। इस स्टेडियम को 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले की मेजबानी करनी है।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है, लेकिन कराची के नेशनल स्टेडियम में नवीनीकरण का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की चिंता बढ़ गई है। इस कारण टूर्नामेंट से पहले इस स्टेडियम में होने वाले सभी मुकाबलों को अन्य किसी स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कराची करेगा ओपनिंग मुकाबले की मेजबानी
कराची में चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जाना है। इस स्टेडियम को 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले की मेजबानी करनी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा, नवीनीकर के कारण के कारण नेशनल स्टेडियम में किसी मैच को कराने से काम में देरी हो रही है और इससे खिलाड़ी भी परेशान हो रहे हैं।

घरेलू टूर्नामेंट के मैच हुए स्थानांतरित
पाकिस्तान का प्रीमियर प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट कायद-ए-आजम का फाइनल गुरुवार से यूबीएल कॉम्पलेक्स में हुआ क्योंकि इसे नेशनल स्टेडियम से वहां स्थानांतरित किया गया था। पीसीबी ने साथ ही बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी मुल्तान में होगी। इसका पहला टेस्ट कराची में होना था। कुछ निर्माण कार्य जिन्हें 15 दिसंबर तक पूरा होना था वो समय सीमा पर पूरा हो गए। निर्माण कंपनी को काम को आगे बढ़ाने के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं।

पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए कराची, लाहौर और रावलपिंडी में बड़े स्तर पर निर्माण कार्य कराए हैं। इसमें नेशनल स्टेडियम कराची के मुख्य इमारत का नवीनीकरण, नया ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर, हॉस्पिटेलिटी बॉक्स और बोर्ड का दफ्तर बनाना शामिल है। इसके अलावा नया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड में लगाया गया है। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का गत चैंपियन है और वह इस आठ टीमों के बीच होने वाले टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा।
हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर होना है आयोजन
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है, लेकिन भारत ने इसके लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने से इन्कार कर दिया है जिस कारण आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत कराने का फैसला किया था। इस स्थिति में भारत के सभी मुकाबला दुबई में आयोजित होंगे जिसमें पाकिस्तान के साथ 23 फरवरी को होने वाला महामुकाबला भी शामिल है। इतना ही नहीं, अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही तो खिताबी मुकाबला लाहौर के बजाय दुबई में ही आयोजित होगा। इससे पहले, एशिया कप 2023 का आयोजन भी हाइब्रिड मॉडल के तहत हुआ था जिसमें फाइनल सहित भारत के मैच श्रीलंका में हुए थे।