{"_id":"67824aabad70b7b089010d8b","slug":"pakistan-cricket-board-will-helpful-to-get-saim-ayub-ready-for-match-against-indian-in-champions-trophy-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: पीसीबी को भारत के खिलाफ मैच तक सईम के फिट होने का भरोसा, चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर फैसला जल्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: पीसीबी को भारत के खिलाफ मैच तक सईम के फिट होने का भरोसा, चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर फैसला जल्द
Sat, 11 Jan 2025 04:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:11 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा। सईम को लंदन के दो मशहूर आर्थो सर्जन डॉक्टर डेविड रेडफर्न और डॉक्टर लकी जेयासीलान ने देखा है।
विज्ञापन
सईम अयूब
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भरोसा है कि बल्लेबाज सईम अयूब भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले तक फिट हो जाएंगे। सईम ने शनिवार को टखने की चोट के लिए लंदन के आर्थोपीडिक सर्जन से चेकअप करा दिया है। सईम इस आईसीसी टूर्नामेंट तक फिट हो पाएंगे या नहीं इसका पता एक सप्ताह बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होगा मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा। सईम को लंदन के दो मशहूर आर्थो सर्जन डॉक्टर डेविड रेडफर्न और डॉक्टर लकी जेयासीलान ने देखा है। सईम के करीबी सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि वह 23 फरवरी को दुबई में भारत के खिलाफ होने वाले मैच तक फिट हो जाएं।

सूत्र ने कहा, 'अगर डॉक्टर कहते भी है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के पहले मैच तक फिट नहीं होते, लेकिन भारत के खिलाफ मैच तक फिट हो जाएंगे तो चयनकर्ता और पीसीबी जोखिम उठाने को तैयार हैं।' पीसीबी को विशेषज्ञों की रिपोर्ट अगले सप्ताह तक मिलेगी लेकिन प्रारंभिक चेकअप में किसी सर्जरी की जरूरत से इन्कार किया गया है।
छह सप्ताह के लिए बाहर हुए थे अयूब
अयूब को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टखने में चोट लग गई थी जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। अयूब को चोट उस वक्त लगी जब सातवें ओवर में वह फील्डिंग के दौरान गिर गए जिससे उनके टखने में गहरी चोट लगी। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर पीसीबी ने अयूब के छह सप्ताह तक मैदान से बाहर होने की पुष्टि की थी।

हाइब्रिड मॉडल के तहत होना है आयोजन
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा। इसमें भारत के मुकाबला दुबई में खेले जाएंगे, जबकि अन्य टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगा। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल का फॉर्मूला अपनाया था।