फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricket board has not given any written assurance to ICC over its participation in ODI WC 2023

ODI WC 2023: विश्व कप से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, पीसीबी ने आईसीसी को नहीं दिया लिखित आश्वासन, जानें मामला

Thu, 11 May 2023 11:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 11 May 2023 11:40 AM IST
सार

भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से पाकिस्तान की टीम अलग हो सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक आईसीसी को इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया है। 
 

विज्ञापन
Pakistan cricket board has not given any written assurance to ICC over its participation in ODI WC 2023
शाहीन और बाबर को आराम दिया गया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच खराब राजनैतिक संबंधों का असर क्रिकेट में दिख रहा है। एशिया कप 2023 को लेकर दोनों बोर्ड कई बार आमने-सामने आ चुके हैं और अब तक इस टूर्नामेंट के आयोजन पर कोई फैसला नहीं हो पाया हैं। वहीं, इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में भी पाकिस्तान के खेलने पर संशय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक वनडे विश्व कप में अपने खेलने को लेकर आईसीसी को कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर हो सकती है।
विज्ञापन


भारत का पाकिस्तान जाना या पाकिस्तान का भारत आना दोनों देशों की सरकारों पर निर्भर करता है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही दोनों देशों के बोर्ड एक दूसरे के यहां खेलने या नहीं खेलने पर फैसला कर सकते हैं। इसी वजह से अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत में विश्व कप खेलने को लेकर फैसला नहीं कर पाया है। पाकिस्तान के अहमदाबाद में भारत से खेलने की संभावना है और उसके अधिकांश मैच दक्षिण भारत के शहरों जैसे बेंगलुरु और चेन्नई में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने बुधवार को कहा, 'पाकिस्तान सरकार बीसीसीआई की तरह ही मंजूरी देगी, यह सरकार की मंजूरी के बाद ही पीसीबी के पास आ सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका में हो सकता है एशिया कप
एसीसी एशिया कप 2023 को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए तैयार है। एसीसी के अधिकांश सदस्य देशों ने 'हाइब्रिड मॉडल' के विचार को खारिज करने का फैसला किया है। पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी के प्रस्ताव के अनुसार, पाकिस्तान अपने सभी मैच पाकिस्तान में खेलेगा, जबकि भारत अपने मुकाबले दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेलेगा। हालांकि, श्रीलंका और बांग्लादेश ने इस प्रस्ताव पर अपनी असहमति जाहिर की है। दोनों देशों का कहना है कि अगर उनकी टीमें सुपर चार में पहुंचती हैं तो उन्हें लगातार पाकिस्तान और यूएई के बीच सफर करना होगा। यह उनके खिलाड़ियों को काफी थकाने वाला होगा। साथ ही सामान को बार-बार लाने और ले जाने में काफी परेशानी होगी और खर्च भी बढ़ेगा।

एसीसी से जुड़े एक सूत्र ने पुष्टि की कि अगर टूर्नामेंट को श्रीलंका में स्थानांतरित किया जाता है, तो पाकिस्तान इसमें भाग नहीं लेगा। "सेठी ने सदस्यों को समझाने की कोशिश की कि 'हाइब्रिड मॉडल' व्यावसायिक रूप से अधिक व्यवहारिक हो सकता है, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि यह हर दूसरे दिन पाकिस्तान और यूएई के बीच यात्रा करने वाले अन्य देशों के क्रिकेटरों के लिए बेहद मुश्किल और परेशानी भरा होगा।

एसीसी के एक सूत्र ने कहा, "एसीसी पाकिस्तान से अपने मेजबानी के अधिकार को बनाए रखने का अनुरोध करेगी, लेकिन अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो यह टूर्नामेंट पांच टीमों के बीच होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed