फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board has no intention of moving the Champions Trophy final from Lahore Gaddafi Stadium

Champions Trophy: भारत के फाइनल में पहुंचने पर लाहौर नहीं करेगा खिताबी मैच की मेजबानी? सामने आई बड़ी जानकारी

Sat, 19 Oct 2024 08:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Oct 2024 08:41 AM IST
सार

अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है, लेकिन भारत इसके लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगा या नहीं, इस पर अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board has no intention of moving the Champions Trophy final from Lahore Gaddafi Stadium
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC

विस्तार

भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने को लेकर चल रहे खींचतान के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाना है, लेकिन अगर भारत इस टूर्नामेंट के खिताबी मैच में पहुंच जाता है तो यह मैच कहां खेला जाएगा इस पर भी चर्चा चल रही है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) किसी भी सूरत में फाइनल मैच को लाहौर से बाहर ले जाने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है और भारत भी पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करता है। दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप जैसे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक दूसरे का सामना करती हैं। अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है, लेकिन भारत इसके लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगा या नहीं, इस पर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी मानसिक रूप से इसके लिए तैयार है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने आने से इनकार कर सकता है, लेकिन वह नौ मार्च को होने वाला फाइनल लाहौर से बाहर ले जाने के लिये तैयार नहीं है, भले ही भारत इसके लिए क्वालिफाई कर ले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड के सदस्यों की दुबई में होने वाली बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का मसला भी उठ सकता है।
विज्ञापन

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, पीसीबी की पहली पसंद और प्राथमिकता है कि पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही हो, लेकिन बोर्ड मानसिक तौर पर इसके लिए भी तैयार है कि भारत सरकार उनकी टीम को यहां नहीं भेजेगी और भारत के मैच यूएई में होंगे। पीसीबी चाहता है कि फाइनल लाहौर में ही हो। भारत फाइनल में पहुंचता भी है तो पीसीबी चाहेगा कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच हो।

बीसीसीआई सरकार की मंजूरी पर निर्भर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने हाल में कहा था कि बोर्ड इस मामले में पूरी तरह से भारत सरकार के फैसले पर निर्भर है। उन्होंने कहा था, फिलहाल इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिए हमारी नीति रही है कि हम हमेशा सरकार की मंजूरी लेते हैं। इसका फैसला सरकार करती है कि हमारी टीम को किसी देश जाना है या नहीं। इस मामले में भी जो भी सरकार फैसले लेगी हम वैसा ही करेंगे। 

हाईब्रिड मॉडल की मांग कर सकता है बीसीसीआई
बीसीसीआई आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान के बजाय श्रीलंका या दुबई में कराने की मांग कर सकता है। पिछले साल वनडे विश्व कप से पहले एशिया कप का आयोजन हाईब्रिड मॉडल के तहत हुआ था जिसमें भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। श्रीलंका ने इस तरह एशिया कप के नौ मैचों की मेजबानी की थी, जबकि पाकिस्तान सिर्फ चार मैच ही आयोजित कर सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed