फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board does not even have money for the treatment of players Shahid Afridi exposed PCB

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पास खिलाड़ियों के इलाज के लिए भी पैसे नहीं, शाहिद अफरीदी ने खोली पीसीबी की पोल

Fri, 16 Sep 2022 09:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Sep 2022 09:05 AM IST
सार

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बाढ़ ने देश की हालत और ज्यादा खराब की है। खराब आर्थिक स्थिति का असर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board does not even have money for the treatment of players Shahid Afridi exposed PCB
शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इसमें चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेलने वाले शाहीन अफरीदी को भी चुना गया है। शाहीन इलाज के लिए लंदन गए थे। उनकी कमी टीम को फाइनल में खली थी। अब उनकी वापसी से पाकिस्तानी टीम का मनोबल बढ़ गया है। इसी बीच, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने खुलासा किया है कि शाहीन के इलाज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पैसे नहीं दिए थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बाढ़ ने देश की हालत और ज्यादा खराब की है। खराब आर्थिक स्थिति का असर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अफरीदी ने बोर्ड की हालत का खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों का इलाज तक करवाने में अब सक्षम नहीं है। शाहीन को अपने पैसों से लंदन जाना पड़ा और इलाज का खर्चा भी खुद उठाना पड़ा। यहां तक कि वहां रहने से लेकर खाने और टिकट का भी खर्च शाहीन ने खुद ही उठाया।
विज्ञापन

शाहीन को लेकर अफरीदी ने क्या कहा?

Pakistan Cricket Board does not even have money for the treatment of players Shahid Afridi exposed PCB
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
अफरीदी ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर कहा, ''कभी-कभी स्थितियां विपरीत हो जाती हैं। मैं शाहीन की बात करूं तो वह लड़का खुद के पैसों पर इंग्लैंड गया। टिकट से लेकर किराया तक खुद दिया। उसने खुद ही डॉक्टर से बात की। मैंने यहां से डॉक्टर का प्रबंध किया था। इसके बाद सबकुछ उसने खुद किया। पीसीबी ने कुछ नहीं किया।''

शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के युवा स्टार शाहीन अफरीदी के होने वाले ससुर हैं। उनकी बेटी की शादी शाहीन से होने वाली है। सगाई हो चुकी है। शाहिद अफरीदी ने पिछले साल ही बताया था कि उनकी बड़ी बेटी की शादी शाहीन से होगी। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है।

टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम

Pakistan Cricket Board does not even have money for the treatment of players Shahid Afridi exposed PCB
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शहनवाज दहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed