फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board denied reports that chairman Mohsin Naqvi is stepping down from his role

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नकवी के अध्यक्ष पद से हटने की खबर को खारिज किया, रिपोर्ट्स को बताया निराधार

Mon, 07 Apr 2025 07:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Apr 2025 07:04 PM IST
सार

पिछले सप्ताह से पाकिस्तान क्रिकेट के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि नकवी ने पीसीबी प्रमुख के तौर पर अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को भेज दिया है, जो बोर्ड के संरक्षक भी हैं।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board denied reports that chairman Mohsin Naqvi is stepping down from his role
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें यह दावा किया गया था कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष बनने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। पीसीबी ने इन रिपोर्ट्स को निराधार बताया है। 
विज्ञापन

नकवी के इस्तीफे की उठी थी चर्चा
पिछले सप्ताह से पाकिस्तान क्रिकेट के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि नकवी ने पीसीबी प्रमुख के तौर पर अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को भेज दिया है, जो बोर्ड के संरक्षक भी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पाकिस्तान के न्यूजीलैंड में खराब प्रदर्शन के बाद नकवी ने इस्तीफा देने का फैसला किया था। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 1-4 और वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। 

ये भी पढ़ें: KKR vs LSG Playing 11:  केकेआर-लखनऊ के बीच मैच में नरेन और दिग्वेश के बीच होगा मुकाबला, पंत पर होगी नजरें
विज्ञापन
विज्ञापन

नजम सेठी का नाम नकवी के उत्तराधिकारी के तौर पर सामने आ रहा था। एक पीसीबी अधिकारी ने कहा, नकवी के इस्तीफे की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पीसीबी अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करना जारी रखेंगे। वह पाकिस्तान क्रिकेट के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

निर्विरोध चुने गए थे एसीसी अध्यक्ष
नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। उन्हें इस महीने के शुरू में एसीसी अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया था। वह 2008 के बाद यह पद को संभालने वाले पहले पाकिस्तानी हैं। अधिकारी ने आगे स्पष्ट किया कि पीसीबी और एसीसी में दोहरी जिम्मेदारियां अभूतपूर्व नहीं हैं और इन्हें प्रभावी समय प्रबंधन के साथ प्रबंधित किया जा सकता है। पीसीबी ने बयान में कहा, यह पाकिस्तान के लिए सम्मान की बात है कि हमारा प्रतिनिधि एसीसी का नेतृत्व कर रहा है। मोहसिन नकवी का इस समय पीसीबी से हटने का कोई इरादा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed