{"_id":"67f3b7b40576b0775706f308","slug":"kkr-vs-lsg-ipl-2025-21st-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs LSG Playing 11: केकेआर-लखनऊ के बीच मैच में नरेन और दिग्वेश के बीच होगा मुकाबला, पंत पर होगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs LSG Playing 11: केकेआर-लखनऊ के बीच मैच में नरेन और दिग्वेश के बीच होगा मुकाबला, पंत पर होगी नजरें
Tue, 08 Apr 2025 12:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:51 PM IST
सार
Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction: दिग्वेश केकेआर के अनुभवी ऑलराउंडर नरेन के बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन यह दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि नरेन और दिग्वेश के बीच मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ता है।
विज्ञापन
पंत और रहाणे
- फोटो : ANI
विस्तार
गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल में मंगलवार को दो मैच होंगे क्योंकि केकेआर और लखनऊ के बीच रविवार को खेले जाने वाला मुकाबला रिशेड्यूल कराना पड़ा था। इन दोनों टीमों के बीच मैच में सुनील नरेन और दिग्वेश राठी के बीच भी मुकाबला देखने मिलेगा।
विज्ञापन
नरेन के बड़े प्रशंसक हैं दिग्वेश
दिग्वेश केकेआर के अनुभवी ऑलराउंडर नरेन के बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन यह दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि नरेन और दिग्वेश के बीच मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ता है। केकेआर और लखनऊ ने अब तक मिलाजुला प्रदर्शन किया है और दोनों ही टीमों ही टीम के अब तक दो-दो जीत से चार-चार अंक हैं। केकेआर और लखनऊ ने अपने पिछले मुकाबले जीते थे, इसलिए दोनों टीमें अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें: MI vs RCB: 'आराम से प्लीज...फिर से चोटिल मत कर देना', पोलार्ड ने बुमराह को गोद में उठाया तो मुंबई के फैंस डरे

वेंकटेश का फॉर्म में लौटने से केकेआर को मिली राहत
कोलकाता ने अपना पिछला मुकाबला इसी मैदान पर खेला था और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज की थी। इसलिए इस बात की संभावना कम ही है कि वह अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेगी। केकेआर के लिए राहत की बात यह है कि उसके सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर फॉर्म में लौट आए हैं, जबकि रिंकू सिंह और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवा अंगकृष रघुवंशी ने भी प्रभावित किया। केकेआर के लिए हालांकि सलामी जोड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन पिछले सत्र में फिल सॉल्ट की तरह टीम को आक्रामक शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं।

पंत का फॉर्म में लौटना जरूरी
लखनऊ के लिए चिंता की बात यह है कि उसके कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला अभी तक नहीं चला है। पंत आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन अब तक उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। लखनऊ भी प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगी इसकी संभावना कम दिखाई देती है। उसके पास आकाश दीप की जगह प्रिंस यादव को लेने का मौका है, लेकिन आकाश को ईडेन गार्डेंस पर खेलने का काफी अनुभव है, इसलिए टीम उन्हें बाहर रखने का जोखिम शायद ही लेगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: टीम का सर्वश्रेष्ठ फील्डर हुआ चोटिल, लेकिन उसे छोड़ ईशान किशन के साथ मजाक करते दिखे शुभमन, हुए ट्रोल

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विटंन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोईन अली, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
लखनऊ सुपर जाएंट्सः मिचेल स्टार्क, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश राठी।

आइए जानते हैं केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 08 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा।
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।