फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricket board chairman Mohsin Naqvi statement regarding India vs Pakistan bilateral series

Ind vs Pak: भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज को लेकर आया पीसीबी प्रमुख का बयान, रखी ये शर्त

Tue, 23 Apr 2024 08:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Apr 2024 08:57 AM IST
सार

हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस संबंध में सकारात्मक रवैया अपनाया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने भी इसे लेकर अपनी राय व्यक्त की है।

विज्ञापन
Pakistan cricket board chairman Mohsin Naqvi statement regarding India vs Pakistan bilateral series
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस संबंध में सकारात्मक रवैया अपनाया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने भी इसे लेकर अपनी राय व्यक्त की है। नकवी ने कहा है कि अगर भारत अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजेगा तो पीसीबी उसके साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के तैयार है।
विज्ञापन


'विकल्प पर विचार के लिए तैयार'
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, लाहौर में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए नकवी से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के हालिया साक्षात्कार के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्रशंसा की थी और कहा कि दोनों पड़ोसी देशों का विदेश में टेस्ट सीरीज खेलना शानदार होगा। नकवी ने कहा, देखिए, अगर इस संबंध में कोई विकल्प आता है तो हम उस पर विचार करेंगे लेकिन अभी हमारा लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करना है और पहले भारत को टूर्नामेंट के लिए आने देना है। फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी तक कोई समय उपलब्ध नहीं है क्योंकि हमारी टीम का यात्रा कार्यक्रम तय हो चुका है। एक बार वे पहले यहां आ जाएं तो जब भी कोई प्रस्ताव हमारे सामने आएगा, हम उस पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन


आखिरी बार 2012-13 में खेली थी सीरीज
भारत और पाकिस्तान की टीमों ने पिछली बार 2012-13 में सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज खेली थी जब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था, लेकिन भारत ने 2007 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया है जब दोनों टीम भारतीय सरजमीं पर आपस में भिड़ी थीं। राजनीतिक कारणों के चलते लंबे समय से दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है। दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे से खेलती हैं। भारत ने पिछले साल वनडे विश्व कप के ग्रुप चरण के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। दोनों टीमों के बीच इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप के दौरान भी मैच खेला जाना है। पिछले साल भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप मैचों के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया था और अंततः एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को इस प्रतियोगिता के लिए एक हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ा था जिसके तहत अधिकांश मैचों का आयोजन श्रीलंका में हुआ था। नकवी ने फरवरी में दुबई में आईसीसी बैठक के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने क्या दिया था बयान?
हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक पॉडकास्ट के दौरान रोहित से पूछा था कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच नियमित रूप से मैच होना टेस्ट क्रिकेट के लिए फायदेमंद रहेगा? इस पर रोहित ने कहा था, मेरा मानना है कि वे अच्छी टीम है। अगर हम बाहर खेलें तो उनकी गेंदबाजी लाइन अप बेहतर है। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार टेस्ट 2007-08 में खेला गया था। हां, मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेलना पसंद करूंगा। दोनों टीमों के बीच अच्छा मुकाबला होता है। हम उनके खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में खेलते हैं। नियमित रूप से क्रिकेट होना पसंद करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed