{"_id":"6995ad74ec41d0d20101a95d","slug":"pakistan-captain-salman-agha-in-tense-exchange-with-coach-mike-hesson-during-match-against-namibia-in-t20-wc-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
Wed, 18 Feb 2026 05:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 Feb 2026 05:46 PM IST
सार
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कोच माइक हेसन के साथ कहासुनी करते दिख रहे हैं। यह वीडियो नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान का है।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान टीम में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान सलमान आगा और टीम के मुख्य कोच माइक हेसन के बीच कहासुनी देखने मिली जिससे इस बात को बल मिला है कि पाकिस्तान टीम में सब ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तान को सुपर आठ में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी था और टीम ऐसा करने में सफल रही।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आगा और हेसन के बीच कहासुनी होती नजर आ रही है। यह वीडियो उस समय का है जब सलमान आगा आउट होकर पवेलियन लौटे। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही हेसन ने आगा से कुछ कहा तो वो उन्हें पसंद नहीं आया और उन्होंने गुस्से में बोतल ग्राउंड पर फेंकी। इस घटनाक्रम के बाद हेसन थोड़ा हैरान रह गए। उन्होंने कुछ कहा, जिस पर आगा ने बस सिर हिला दिया। बाबर आजम दोनों के बीच मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा और बस दोनों की बातें सुनते रहे।

Pakistan Captain Salman Agha & Coach Mike Hesson heated arguement was caught on live tv !! pic.twitter.com/Xwz0NDOMQg
— Gss🇮🇳 (@Gss_Views) February 18, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे
नामीबिया के खिलाफ दिलचस्प चीज देखने मिली। बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया जो दर्शाता है कि उनके क्रम को डिमोट किया गया है। बाबर नंबर चार बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया। पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने बाबर की जगह ख्वाजा नफे और शादाब खान को बल्लेबाजी के लिए भेजा। बाबर आजम टी20 विश्व कप में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

पाकिस्तान की पारी
करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब को पवेलियन भेजा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। उन्होंने आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। आगा भी ब्रसेल का शिकार बने। वह 38 रन बना सके। टीम को तीसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। चौथे विकेट के लिए फरहान और शादाब खान के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, शादाब 36 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने दो विकेट लिए जबकि गेरहार्ड इरेसमस ने एक सफलता अपने नाम की।