फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan can miss the 2023 ODI world Cup know the situation of Every team

ODI World Cup: 2023 विश्व कप से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, जानें विश्व कप सुपर लीग में हर टीम की स्थिति

Tue, 07 Jun 2022 11:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 11:01 AM IST
सार

2023 वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत के पास है और टीम इंडिया का यह टूर्नामेंट खेलना तय है, लेकिन पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी टीमों को विश्व कप में जगह बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। 
 

विज्ञापन
Pakistan can miss the 2023 ODI world Cup know the situation of Every team
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप से पाकिस्तान की टीम बाहर हो सकती है। पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका पर भी इस टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी के नियम के अनुसार क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग में शुरुआती सात स्थान पर रहने वाली टीम और टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाली टीम सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। वहीं, बाकी पांच टीमों को एसोसिएट देशों के साथ क्वालीफाइंग राउंड खेलना होगा और यहां की शुरुआती दो टीमें विश्व कप में जगह बनाएंगी। 
विज्ञापन


आईसीसी की वनडे विश्व कप सुपर लीग में कुल 13 टीमें शामिल हैं। आईसीसी के 12 टेस्ट खेलने वाले देशों के अलावा नीदरलैंड की टीम इसका हिस्सा है। नीदरलैंड ने क्रिकेट सुपर लीग 2015-17 जीतकर इस लीग में जगह बनाई है। अब इन 13 टीमों में से भारत और सुपर लीग की शुरुआती सात टीमें सीधे विश्व कप में जगह बनाएंगी। वहीं, बाकी पांच टीमों को मशक्कत करनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

इन टीमों को हो सकती है परेशानी
मौजूदा समय में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआती सात टीमों में शामिल नहीं हैं। अगर आने वाले मैचों में ये टीमें अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हैं तो इन्हें एसोसिएट देशों के साथ क्वालीफाइंग राउंड खेलना पड़ सकता है। जहां से शीर्ष दो टीमों को विश्व कप में जगह मिलेगी। अगर ये तीनों टीमें क्वालीफाइंग राउंड खेलती हैं तो किसी एक टीम का बाहर होना तय होगा। यहां, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड बेहतर प्रदर्शन कर पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर कर सकती हैं। 

क्या है सुपर लीग की स्थिति
सुपर लीग में बांग्लादेश की टीम पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान तीसरे और वेस्टइंडीज चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर भारत और छठे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। इन सभी टीमों का सीधे विश्व कप में क्वालीफाई करना लगभग तय है। वहीं, नौवें नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड और दसवें नंबर पर मौजूद पाकिस्तान को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 11वें नंबर पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका भी परेशानी में है। 

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed