फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan beat srilanka first odi match

जिस पाक क्रिकेटर पर लगा बैन, वही बन गया टीम का हीरो

Sat, 11 Jul 2015 06:26 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
pakistan beat srilanka first odi match

पाक टीम का संदिग्ध गेंदबाज मोहम्मद हफीज एक वक्त जहां संदिग्ध गेंदबाजी को लेकर टीम से बाहर था। वही शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में हीरो बनकर उभरा। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें)

विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबला का दिन मोहम्मद हफीज के नाम रहा। इस ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले दोनों से श्रीलंकाई टीम पर कहर बरसाया। मोहम्मद हफीज ने शानदार सेंचुरी जमाई और श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह भी दिखाई।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में इस ऑफ स्पिनर पर संदिग्ध एक्शन के चलते क्रिकेट से बैन लगा था। जिसके बाद कुछ समय के लिए इस गेंदबाज को टीम से बाहर भी होना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने में इस ऑलराउंडर ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान का शुक्रिया करना न भूले हफीज

pakistan beat srilanka first odi match

शनिवार को हुए पहले वनडे मुकाबले में अजहर अली की कप्तानी में पाक टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना। मोहम्मद हफीज की घातक गेंदबाजी के आगे कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज ज्यादा नहीं चल पाया।

हफीज (4 विकेट) के अलावा राहत अली ने 2 विकेट लिए। जबकि अनवर अली और यासिर अली को एक-एक सफलता मिली। श्रीलंका की ओर से दिनेश चंडीमल ने सर्वाधिक 65 रन बनाए।

श्रीलंका के 256 रनों का पीछा करने उतरी पाक टीम की ठीक-ठाक रही। फर्स्ट डाउन के बाद क्रीज पर उतरे हफीज ने शानदार बल्लेबाजी की और 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 103 रन ठोक डाले।

जीत से कुछ देर पहले ही वह तिशारा परेरा का शिकार हुए। उनके अलावा शोएब मलिक ने अर्धशतक जमाया और आखिर तक क्रीज पर नाबाद रहे। पाक टीम यह मुकाबला 28 गेंद रहते जीत गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed