{"_id":"5a6ddfea4f1c1b1d368b705f","slug":"pakistan-beat-new-zealand-by-18-runs-in-third-t20-claim-no-1-spot-on-icc-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 18 रन से चटाई धूल, सीरीज जीत बनी नंबर वन टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 18 रन से चटाई धूल, सीरीज जीत बनी नंबर वन टीम
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : File
शादाब खान की किफायती गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने मेजबान न्यूजीलैंज को तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में 18 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इसके साथ ही अब पाकिस्तान आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रविवार को बे ओवर माउंट मौन्गानुई में खेले इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 181 रन बनाए।
दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ओपनर फखर जमान ने इस मैच में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान सरफराज अहमद ने 21 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली और आखिर में उमर अमीन ने 7 गेंदों पर 3 छक्के लगाते हुए ताबड़तोड़ 21 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट झटके।
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने पूरे 20 खेलकर 163 रन ही बना पाने में सफल हुई। ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 43 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 59 रन बनाए। रोस टेलर ने भी 11 गेंदों पर 3 छक्के लगाते हुए 25 रन बनाए और मिचेल सैंटनर ने 12 गेंदों पर 24 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने के लिए शादाब खान को मैन ऑफ द मैच और मोहम्मद आमिर को बेहतरीन इकॉनामी के साथ 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।