फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan batter Iftikhar Ahmed says he felt like tailender when management has asked him to bat as lower order

Pakistan Cricket: 'मैं ऑलराउंडर नहीं', निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने को लेकर छलका इफ्तिखार अहमद का दर्द

Mon, 09 Sep 2024 06:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Sep 2024 06:13 PM IST
सार

पाकिस्तान के लिए चार टेस्ट, 28 वनडे और 66 टी20 खेल चुके 34 वर्षीय इफ्तिखार का फॉर्म हाल के वर्षों में खराब रहा है और वह टी20 विश्व कप में भी संघर्ष करते दिखे थे।

विज्ञापन
Pakistan batter Iftikhar Ahmed says he felt like tailender when management has asked him to bat as lower order
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ इफ्तिखार अहमद का निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने को लेकर दर्द छलका। इफ्तिखार ने कहा कि वह खुद को मध्य क्रम का बल्लेबाज नहीं मानते हैं। पाकिस्तान के लिए चार टेस्ट, 28 वनडे और 66 टी20 खेल चुके 34 वर्षीय इफ्तिखार का फॉर्म हाल के वर्षों में खराब रहा है और वह टी20 विश्व कप में भी संघर्ष करते दिखे थे। 
विज्ञापन

'मध्य क्रम नहीं निचले क्रम का बल्लेबाज हूं'
इफ्तिखार अहमद ने कहा, मैं मध्य क्रम का नहीं निचले क्रम का बल्लेबाज हूं। मैं ऑलराउंडर भी नहीं हूं। आप देखें कि मैं सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आता हूं, जबकि ऑलराउंडर या मध्य क्रम के बल्लेबाज चौथे या पांचवें नंबर पर उतरते हैं। मैं खुद को एक टेलेंडर समझता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन के कारण हुई आलोचना
इफ्तिखार के खराब प्रदर्शन के कारण उनकी आलोचना की गई थी और टीम में कई युवाओं के होने से विकल्प तलाशने की मांग की जाती रही है। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में इफ्तिखार अहमद ने 55 पारियों में से 25 बार पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की है, जबकि 11 बार सातवें नंबर और 10 बार छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। वनडे में 24 पारियों में से इफ्तिखार 16 बार छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 
विज्ञापन

चैंपियंस कप में छाप छोड़ने के लिए उत्सुक इफ्तिखार
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज इफ्तिखार ने यह भी कहा कि वह चैंपियंस कप में अपनी छाप छोड़ने के इच्छुक हैं क्योंकि उनका मानना है कि उनके पास अभी भी राष्ट्रीय टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम में कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्हें विश्वास है कि टीम जल्द ही इस साल होने वाले सफेद गेंद प्रारूप के मैचों और पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वापसी करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed