फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan batter Asif Ali retires from international cricket at 33 know details

Asif Ali: 33 की उम्र में अचानक संन्यास लेकर इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने चौंकाया; एशिया कप टीम में हुई थी अनदेखी

Tue, 02 Sep 2025 01:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 02 Sep 2025 01:12 PM IST
सार

पाकिस्तान के 33 वर्षीय बल्लेबाज आसिफ अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। सोमवार को उन्होंने अपने फैसले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

विज्ञापन
Pakistan batter Asif Ali retires from international cricket at 33 know details
आसिफ अली - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के 33 वर्षीय बल्लेबाज आसिफ अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। सोमवार को उन्होंने अपने फैसले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'आज मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। पाकिस्तान की जर्सी पहनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और क्रिकेट के मैदान पर अपने देश की सेवा करना मेरे लिए सबसे गौरवपूर्ण अध्याय रहा है। मैं अपार कृतज्ञता के साथ संन्यास ले रहा हूं और दुनिया भर में घरेलू और लीग क्रिकेट खेलकर खेल के प्रति अपने जुनून को साझा करता रहूंगा।'
विज्ञापन

घरेलू लीग में जारी रखेंगे खेलना
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके आसिफ घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अपनी उपयोगिता साबित की थी, जहां उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ ट्रॉफी जीती थी। आसिफ ने अपने बयान में कहा, 'मैं अपने प्रशंसकों, टीम के साथियों और कोचों को हर उतार-चढ़ाव के दौरान आपके प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed