PAKvNZ: कीवियों के खिलाफ तीसरे व अंतिम टेस्ट के लिए पाक टीम में कोई बदलाव नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अबु धाबी में होने वाले तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
पिछले महीने दुबई में टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए शतक जड़ने के बाद से खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को टीम में बरकरार रखा गया है।
इस शतक के बाद से हफीज छह पारियों में सिर्फ 66 रन बना पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट में उन्होंने 20, 10 और नौ रन की पारियां खेली। लेग स्पिनर यासिर शाह के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने मंगलवार को दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को पारी और 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर की।
दूसरे मैच में जीत के हीरो रहे यासिर शाह ने 14 विकेट हासिल किए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच से नवाजा गया। पहली पारी में शाह ने 12.3 ओवर में 41 रन देकर 8 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होने 6 विकेट झटके।
टीम इस प्रकार है:
सरफराज अहमद (कप्तान), मोहम्मद हफीज, इमाम उल हक, अजहर अली, हारिस सोहेल, असद शाफिक, बाबर आजम, साद अली, यासिर शाह, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ और मीर हमजा।
15-member squad for the third #PAKvNZ Test at Abu Dhabi.
— PCB Official (@TheRealPCB) November 27, 2018
Muhammad Hafeez
Imam Ul Haq
Azhar Ali
Haris Sohail
Asad Shafiq
Baber Azam
Saad Ali
Sarfraz Ahmad. (Captain)
Yasir Shah
Bilal Asif
Muhammad Abbas
Hassan Ali
Shaheen Shah Afridi
Faheem Ashraf
Mir Hamza pic.twitter.com/neSDhPf3FK